Author: teerandaj

21 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की पहाड़ियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब उत्तराखंड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भी इस टिप्पणी के विरोध में छह मार्च को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के रामलीला मैदान में बुलाई गई स्वाभिमान रैली का समर्थन किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस रैली में शामिल होने और अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आक्रोशित पहाड़ी समाज स्वाभिमान रैली में प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफे की मांग करेगा। पृथक…

Read More

विराट कोहली ने अपने फलकम् से कन्दुकः पर प्रहार कर चत्वार: धवनाङ्ङ्कः बटोरे। पढ़ने में अजीब लग रहा होगा। पर क्या पता, भविष्य में संस्कृत के यह शब्द क्रिकेट कमेंट्री में प्रचलन में आ जाएं। देवभूमि में प्रयोग शुरू हो चुका है। वैसे-पहले वाक्य का अर्थ है- विराट कोहली ने अपने बल्ले से गेंद पर तेज प्रहार कर चौका मारा। क्रिकेट के दीवानों को याद होगा, एक से डेढ़ दशक पहले तक आकाशवाणी पर ही हिंदी में कमेंट्री होती थी। उसमें भी आधी अंग्रेजी में होती आधी हिंदी में। टीवी पर तो कमेंटेटर अंग्रेजी में ही बोलते थे। दौर बदला।…

Read More

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना से पहाड़ों की सूरत बदलने की कोशिश की जा रही है। इस योजना में अविवाहित, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और विकलांग एकल महिलाओं के लिए दो लाख रुपये तक सहायता राशि दी जाएगी। जिसका 75 फीसदी हिस्सा सब्सिडी, यानी अनुदान के रूप में होगी। पात्र महिलाओं को खुद के पास से 25 फीसदी राशि ही व्यवसाय में लगानी होगी। यानी, अगर कोई एकल महिला दो लाख रुपये व्यवसाय करने की सोची है तो उन्हें सिर्फ 50 हजार रुपये अपने पास से लगाने होंगे। बाकी डेढ़ लाख रुपये राज्य सरकार देगी। कहा जा रहा है कि इस…

Read More

इस वित्तीय वर्ष में Uttarakhand सरकार शराब बेचकर पांच हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व अर्जित करेगी। प्रदेश की कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। इसके तहत अगले वित्तीय वर्ष के लिए 5060 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में फलों से शराब बनाने की फैक्ट्री लगाने वालों को 15 साल तक आबकारी शुल्क में छूट दी जाएगी। साथ ही धार्मिक क्षेत्रों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती ठेकों को लाइसेंस नहीं मिलेगा। ठेकों से जुड़ीं उप दुकानों और मेट्रो शराब बिक्री की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है।…

Read More

Uttarakhand के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में सेवाकाल के दौरान एक बार मानकों में छूट दी जाएगी। कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से प्रमोशन में छूट की मांग की जा रही थी। पदोन्नति में यह छूट 50 प्रतिशत तक मिलेगी। यह निर्णय प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए। इस निर्णय से उन कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनके पद से ऊपर वाला पद लंबे समय से खाली है और वे उस पद के लिए 50 प्रतिशत अहर्ता पूरी करते हैं। मिसाल के तौर पर यदि किसी पद पर पदोन्नति के लिए 10 साल की सेवा…

Read More

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के ये आंकड़े चिंताजनक हैं। उत्तराखंड में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद राज्य में कुपाषित और अति कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में करीब ढ़ाई गुना कुपाषित बच्चों की संख्या बढ़ी है। इस वित्तीय वर्ष में तो करीब 430 करोड़ रुपये इस मद में खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद हालात चिंताजनक हैं। बतादें कि कुपोषण का असर बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। राज्य सरकार की ओर से से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार देने के लिए टेक होम राशन…

Read More

Chamoli Avalanche : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिक को हर हाल में रेस्क्यू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खोज एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा…

Read More

बसपा में घमासान : यूपी में कभी राज करने वाली बसपा में इन दिनों घमासान मचा है। रविवार को बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। दूसरी ओर, आकाश के बड़े भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी। दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं है। रविवार को मायावती ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि मेरे जीते जी कोई पार्टी…

Read More

मुनि की रेती (ऋषिकेश) में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग महोत्सव योग साधकों को एक मंच देने का काम करता है। योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा के विश्वास का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र ने भी योग के महत्व को स्वीकार किया है। आज पूरे देश व दुनिया के लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश ऋषि-मुनियों की तपस्थली है। यह भूमि योग की जननी है और साहसिक व धार्मिक पर्यटन की अनेक संभावनाएं समेटे हुए है। इसी…

Read More

नया शोध : जलवायु परिवर्तन के खतरनाक असर से कुछ भी अछूता नहीं है। चाहे वह इंसान हो या फिर प्रकृति। जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और पहाड़ों के बर्फ के साथ-साथ ग्लेशियर भी तेजी से पिघल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ द्वारा किए गए शोध में इस बात की पुष्टि हुई है। एक नए अध्ययन के अनुसार, ग्लेशियर्स से 2000-23 तक सालाना अनुमानित 273 बिलियन टन बर्फ पिघल चुकी है, जिससे वे समुद्र के बढ़ते स्तर में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन गए। अगर इसी तरह से ग्लेशियर…

Read More

Chamoli Avalanche : रविवार को लापता चारों मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए।  शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। इसी के साथ रेस्क्यू अभियान पूरा हुआ। 54 मजदूरों में 8 की मौत हो गई। 46 सकुशल बचा लिए गए। चार की इलाज के दौरान मौत हुई है। दरअसल, पहले खबर आई थी 57 लोग फंसे हैं। बाद में पता चला कि यह संख्या 55 है। दो मजदूर छुट्टी पर गए थे। अब पता चला रहा है कि एक अन्य मजदूर भी छुट्टी पर गया था। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। इससे पहले…

Read More

Chamoli Avalanche : माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों का शनिवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अब तक कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया है कि बर्फ में दबे चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबक‍ि 46 मजदूर सुरक्षित हैं। सीएम धामी भी मौके पर मौजूद हैं। शनिवार को सुबह माननीय मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और ज्योतिर्मठ में राहत और बचाव कार्यों…

Read More

शोध … मिर्गी यानी एपिलेप्सी से पीड़ित मरीजों की संख्या दुनिया भर में बढ़ रही है। यह दुनिया का चौथा सबसे आम तंत्रिका संबंधी विकार है। यह आमतौर पर नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। हाल ही आए अध्ययन के मुताबिक, दुनिया में 5.2 करोड़ लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुई है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरीज एंड रिस्क फैक्टर्स स्टडी 2021 (जीबीडी) पर आधारित इस अध्ययन के मुताबिक 1990 से 2021 के बीच मिर्गी से पीड़ित लोगों की संख्या में 10.8 फीसदी की वृद्धि हुई है। गरीब…

Read More

Uttarakhand के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि काम में लापरवाही करने वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जाए। उन्होंने जल्द ही सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे कर्मचारियों की सूची बननी शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश के बाद कर्मचारियों में खलबली मची है। कहा जा रहा है कि जबरन सेवानिवृत्ति की जद में बहुत से कर्मचारी आएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार पहले से ही स्वैच्छिक रिटायटमेंट को प्रमोट कर रही है। इसके तहत हजारों कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति ली है। अब उत्तराखंड सरकार भी इसी नक्शेकदम…

Read More

Economic Survey Report : पयर्टकों को साल के बारहों महीने रिझाने वाले पहाड़ निवेशकों को नहीं लुभा पा रहे हैं। हालात यह है कि मैदानों में 85 तो पर्वतीय जिलों में महज 15 प्रतिशत स्टार्टअप हैं। इसमें भी गजब की बात यह है कि बागेश्वर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में एक भी स्टार्टअप नहीं हैं। यह जानकारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट से है। अर्थ एवं संख्या विभाग की ओर से यह सर्वे कराया गया था। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी स्टार्टअप के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। इसके परिणाम भी सामने आए हैं। लेकिन, पहाड़ों की तस्वीर…

Read More

Chamoli Avalanche Latest News: भारत-चीन की सीमा पर स्थित चमोली के माणा के पास शुक्रवार को हुए भूस्खलन में फंसे 55 में से 50 मजदूरों को निकाल लिया गया है। 5 की खोज जारी है। बचाव अभियान में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ लगी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार तक सभी को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। चार मजदूरों की मौत हो गई। सीएम धामी ने चार मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। सीएम धामी धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा। सीएम धामी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया…

Read More