Author: teerandaj

ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के जरिये योग साधकों और प्रशिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली का भी संदेश मिलेगा। आयोजन के दौरान योगिक डाइट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वैलनेस पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा, गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में 01 से 07 मार्च के बीच अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि योग महोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों के लिए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और संतुलित यौगिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह विशेष आहार योजना योग…

Read More

चमोली एवलांच  :चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माना गांव के पास ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 32 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष 25 मजदूरों की तलाश जारी है। आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस पूरी घटना और राहत कार्य के बीच एक सवाल उठ रहा है कि मौसम विभाग की भारी बर्फबारी की चेतावनी के…

Read More

UKPSC Latest News :  उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू 1650 अंकों की होगी। आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस प्री व मुख्य परीक्षा का विस्तृत अपडेट सिलेबस जारी कर दिया है। अपडेट सिलेबस अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 39 पेज में सबकुछ विस्तार से बताया गया है। अभ्यर्थी इसी हिसाब से अपनी तैयारी को अंजाम दे सकते हैं। प्री परीक्षा 300 अंकों और मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी, जबकि 150 अंकों का इंटरव्यू होगा। यह भी पढ़ें : अलविदा महाकुंभ… संतों-सितारों, राजनेताओं-उद्योगपतियों के अद्भुत समागम का साक्षी बना संगम का किनारा आयोग के सचिव…

Read More

संगम तट पर अनेक गौरवशाली क्षणों को अविस्मरणीय बनाकर विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व की आखिरी डुबकी के साथ विदा हो गया। दुनिया के लिए इसकी सांस्कृतिक चेतना अनुकरणीय और यादगार बन गई। संतों-सितारों और राजनेताओं के अद्भुत समागम का भी यह साक्षी बना। महाकुंभ में विश्व की सबसे धनी महिलाओं में शुमार अमेरिकी महिला उद्योगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने संगम पर कल्पवास कर भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया तो दुनिया में गिनती के अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने सेवा के जरिये इसे अविस्मरणीय बना दिया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री…

Read More

www.narendramodi.in से साभार… Mahakumbh संपन्न हुआ। एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, जब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है, तो ऐसा ही दृश्य उपस्थित होता है, जैसा हमने 13 जनवरी के बाद से प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में देखा। 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मैंने देवभक्ति से देशभक्ति की बात कही थी। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सभी देवी-देवता जुटे, संत-महात्मा जुटे, बाल-वृद्ध जुटे, महिलाएं-युवा जुटे, और हमने…

Read More

ऊधमसिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगे प्रतिबंध को इस साल के लिए हटा लिया गया है। बतादें कि भूजल स्तर नीचे चले जाने के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया था। अपने गृहक्षेत्र खटीमा में पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृषि विज्ञान के क्षेत्र में शोध हो रहे हैं, जिसमें नई-नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। शोध में ये पाया गया था कि ऊधम सिंह नगर जिले में नीचे जाते भूजल स्तर का एक प्रमुख कारण ग्रीष्मकालीन धान की खेती है। इसीलिए प्रशासन ने…

Read More

तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुंभ ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर 65 करोड़ का आंकड़ा पारकर इतिहास रच दिया। महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक ही लाखों लोगों ने स्नान कर इस महारिकॉर्ड को स्थापित कर इस महाकुंभ को संख्या के लिहाज से इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। यह भी पढ़ें … Preity Zinta In Mahakumbh: मृत्यु के चक्रों से मुक्त होने की इच्छा के बीच जीवन और आसक्ति के बीच द्वंद्व का हुआ अहसास कुंभ ही नहीं, दुनिया…

Read More

Preity Zinta In Mahakumbh: महाकुंभ के अंतर्गत बुधवार को हुए आखिरी स्नान पर्व पर प्रीति जिंटा ने भावुक कर देने वाला आध्यात्मिक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से महाकुंभ में अपनी यात्रा से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी आध्यात्मिक अनुभूति के बारे में विस्तार से लिखा। यह भी पढ़ें : Cancer का पता चलने के बाद समय से पहले हो रही मरीजों की मौत महाकुंभ में आना जादूई और दिल को छूने वाला अनुभव महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुंभ मेले में यह मेरा तीसरा मौका…

Read More

बाबा भोलेनाथ के दर्शन की तारीख घोषित हो गई है। दो मई सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तिथि व समय घोषित किया गया। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रातः 7 बजे शुभ लग्न पर खोले जाएंगे। यह भी पढ़ें … आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट : खर्च करने में नहीं बल्कि कराने में माहिर हैं उत्तराखंडी इसके लिए केदारनाथ धाम के रावल…

Read More

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन रिपोर्ट में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। Cancer का पता चलने के बाद मरीजों की मौत समय से पहले हो रही है। यानी, कैंसरग्रस्त मरीजों को जितने दिन जीना चाहिए उससे पहले वह मौत के गाल में समा जा रहे हैं। इसके कई कारण हैं। बड़ा कारण इलाज में देरी को बताया जा रहा है। यह रिपोर्ट तरराष्ट्रीय चिकित्सा पत्रिका द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथ ईस्ट एशिया में प्रकाशित हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि लिंग और उम्र के आधार पर कैंसर के रुझान को लेकर यह पहला ऐसा…

Read More

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर Mahakumbh अपने चरम पर पहुंच चुका है। 144 साल बाद बने इस अद्भुत संयोग का साक्षी बनने के लिए करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ पड़े हैं। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में रोज सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगाकर शांति और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। यही नहीं, 10 दिनों से लगातार चढ़ रहे आस्था के इस महाज्वार को देखते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि में 66 करोड़ पार कर जाएगा आंकड़ा महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र…

Read More

सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की मानें तो हम उत्तराखंडी खर्च करने के मामले में थोड़ा कंजूस हैं। मेजबानी में हमारा कोई तोड़ नहीं हैं। लेकिन हम मेहमान बनकर कहीं जाने में कोताही बरतते हैं। दुनिया भर के लोग उत्तराखंड आते हैं। हम दिल खोलकर उनका स्वागत करते हैं। लेकिन, हम लोग बाहर जाकर सैर-सपाटा कम ही करते हैं। मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लोग हमसे कहीं आगे हैं। मासिक प्रतिव्यक्ति उपभोग (एमपीसीई) व्यय के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : देहरादून-मसूरी रोपवे का काम जोरों पर…अगले साल…

Read More

देश के सबसे बड़े रोपवे का काम तेजी से हो रहा है। अगर काम की गति यही रही तो अगले साल देहरादून-मसूरी रोपवे के माध्यम से पर्यटक डेढ़ घंटे का सफर महज 15 मिनट में पूरा कर लेंगे। आमतौर पर निजी वाहन से देहरादून से मसूरी पहुंचने में करीब 1.5 घंटे का समय लगता है। जाम होने की स्थिति में यह यह सफर तीन घंटे से ज्यादा समय लेता है। देहरादून से मसूरी की सड़क दूरी 33 किमी है, जबकि रोप-वे से यह सफर सिर्फ 5.5 किमी का होगा। रोपवे में 26 टावर बनने हैं। इसमें से 15 टावर बनकर…

Read More

महाकुंभ में अक्षय कुमार ने सोमवार को जहां एक ओर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की तो वहीं एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचकर सनातन संस्कृति के पावन पर्व की सुखद अनुभूति प्राप्त की। महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि चाहे आप किसी भी पेशे में हों, आध्यात्मिक शांति और संतुलन अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें :  विश्व के आधे से ज्यादा सनातनी पहुंचे महाकुंभ, 60 करोड़ पार हुए श्रद्धालु अक्षय कुमार बोले – अद्भुत व्यवस्था, पुलिस और कर्मचारियों को धन्यवाद संगम में…

Read More

India in Bahrain Festival : उत्तराखंडियों ने बहरीन में भी अपनी कला-संस्कृति की धूम मचा दी। बहरीन की उत्तराखंड सोसायटी के सदस्यों ने देवभूमि की समृद्धि विरासत को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर सबको मुग्ध कर दिया। यह लोक नृत्य उत्तराखंड के दो मुख्य क्षेत्रों कुमाऊं और गढ़वाल के सार को खूबसूरती से दर्शाता है, उनके प्राकृतिक वैभव और यहां के लोगों के अपने पहाड़ों के साथ गहरे संबंध को उजागर किया। पहाड़ी गीतों पर हॉल में मौजूद सभी लोग जमकर झूमे। सनाबिस के दाना मॉल में 2,000 से अधिक लोग इस समारोह के साक्षी बने। भारतीय दूतावास द्वारा…

Read More

महाकुंभ के दौरान अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल पूरी तरह से रोगाणुमुक्त है। गंगा नदी की अपनी अद्भुत स्व-शुद्धिकरण क्षमता इस खतरे को तुरंत टाल देती है। इसका रहस्य गंगा में पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज हैं। जो प्राकृतिक रूप से गंगा जल की सुरक्षा का कार्य करते हैं। ये अपनी संख्या से 50 गुना रोगाणुओं को मारकर उसका आरएनए तक बदल देते हैं। गंगा दुनिया की इकलौती मीठे जल वाली नदी है, जिसमें एक साथ इतने बैक्टीरिया मारने की अद्भुत ताकत है। मानवजनित सभी प्रदूषण को नष्ट…

Read More