संस्कृति, विरासत, जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए उत्तराखंड में एक नए आंदोलन की जमीन बन रही है। उत्तराखंड में सख्त भू-कानून, मूलनिवास 1950 की मांग के बीच ही राज्य को संविधान में निहित 5वीं अनुसूची (Fifth Schedule) में शामिल करने का मुद्दा भी उठने लगा है। उत्तराखंड के Fifth Schedule में शामिल होने से न सिर्फ यहां का जल, जंगल और जमीन बचेगी, बल्कि युवाओं को केंद्रीय शिक्षण संस्थानों और नौकरियों में आरक्षण का लाभ भी मिलने लगेगा। जानकारों की मानें तो यदि उत्तराखंड को भारत के संविधान में निहित 5वीं अनुसूची में शामिल किया जाता तो…
Author: teerandaj
Board Exam नज़दीक आ रहे हैं और बच्चे पूरी मेहनत से तैयारी में जुटे हुए हैं। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी इस प्रक्रिया में बराबर का सहयोग दे रहे हैं। पूरे प्रदेश में लाखों बच्चे, जो सीबीएसई, आईसीएसई, आईजीसीएसई और स्टेट बोर्ड से हैं, अपने दसवीं और बारहवीं के Board Exam फरवरी और मार्च में देने जा रहे हैं। इस समय छात्रों और उनके अभिभावकों पर परीक्षा का दबाव बहुत अधिक होता है। परीक्षाओं के दबाव को कम करने और उन्हें खुशी-खुशी देने के लिए सबसे जरूरी है सही योजना और व्यवस्थित पढ़ाई। सबसे पहले, समय का प्रबंधन करना सीखें।…
स जयति सिन्धुरवदनो देवो यत्पाद पङ्कजस्मरणम् । वासरमणिरिव तमसां राशिन्नाशयति विघ्नानाम् ॥ 1 जनवरी 2025 से ग्रह-नक्षत्र भी बदल जाएंगे। 12 राशियों के जातकों पर इसका अलग-अलग असर होगा। आने वाले वर्ष में गुरु, बृहस्पति, शनि, राहु और केतु की भी राशि बदलने वाली है। इसका प्रभाव पूरी दुनिया में सभी 12 राशि के जातकों पर अलग-अलग पड़ने वाला है। जानिए… भविष्यफल 2025 विश्व के लिए – दुनिया में हथियारों की स्पर्धा रहेगी। प्रमुख राष्ट्रों की विदेश नीतियां कतिपय अवसरों पर प्रतिकूल रहने की संभावना है। इस्लामिक राष्ट्रों में कष्टप्रद महंगाई, कहीं पद त्यागऔर राजनीतिक हत्याओं की संभावना है। कुछ…
निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सबसे चर्चित देहरादून निगम सीट से सौरभ थपलियाल पर भरोसा जताया है। मौजूदा मेयर सुनील उनियाल गामा का टिकट काट दिया गया है। वह भी दावेदारी जता रहे थे। वहीं, दीपक बाली को काशीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। रविवार देर रात जारी सूची में ऋषिकेश के अलावा रुड़की, हल्द्वानी, काशीपुर से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। ऋषिकेश से शंभू पासवान, रुड़की से अनीता देवी अग्रवाल तो हल्द्वानी से गजराज सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है। प्रत्शाशियों की घोषणा के बाद अब चुनाव प्रचार जोर…
Bhimtal Bus Accident : उत्तराखंड में एक और हादसा हुआ है। बुधवार को अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में 27 लोग सवार थे। भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 25, 2024 हादसा कुमाऊं मंडल के…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की। बैठक में CM DHAMI भी मौजूद रहे। बैठक में उत्तराखंड में पुलिस, जेल, कोर्ट, अभियोजन और फॉरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के कार्यान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा ज्यादा FIR दर्ज होने वाले क्षेत्रों के सभी पुलिस स्टेशनों और जेलों में नए कानूनों के शत-प्रतिशत अमल को प्राथमिकता दें। साथ ही राज्य के हर जिले में एक से अधिक फॉरेंसिक मोबाइल वैन उपलब्ध हों। साथ ही अन्य…
केंद्र सरकार की ओर से जारी FSI Report-2023 के मुताबिक, उत्तराखंड में पिछले वर्ष की तुलना में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि तकनीकी उन्नत होने के कारण हर छोटी से छोटी घटनाएं भी रिकॉर्ड में आ रही है। इसलिए यह आंकड़ा बढ़ा है। फिर भी यह हालात चिंताजनक हैं। जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए और कदम उठाने होंगे। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआइ) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2023 से जून 2024 के बीच देश में वनों में दो लाख से अधिक घटनाएं प्रकाश में आई…
गंगधारा की तरह ही विचारों की अविरलता भी आवश्यक है। विचारों का प्रवाह आदमी को थकने नहीं देता और मंजिल तक पहुंचा देता है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित हिमालयी क्षेत्रों की चुनौती और विकास को लेकर देवभूमि विकास संस्थान का दो दिनी गंगधारा: विचारों का अविरल प्रवाह, व्याख्यानमाला में कहीं। CM DHAMI ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में परिवर्तन लाने के वाहक बनते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विचारों के आदान-प्रदान की परंपरा रही है। उन्होंने हिमालयी क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर इकोलाजी और…
ओखली (उरख्याली-गंज्याली) पत्थर और कही लकड़ी की बनाई जाती थी और मूसल बाज की लकड़ी से बनाया जाता था। मूसल के वजन का विशेष ध्यान रखा जाता था। इसकी लबाई दो से ढाई मीटर होती थी। मूसल के नीचे लोहे का एक छल्ला लगाकर उसे रंगोली से सजाया भी जाता था। धान कूटने का यह उपकरण बेहद पवित्र माना जाता था। इसे लांघा नहीं जाता था। लेकिन, अब लगता है कि आने वाली पीढ़ियां इसको भूल जाएगी। वजह है, धान कूटने की मशीनों ने पहाड़ों पर कब्जा जमा लिया है। इससे आराम तो मिला हैं लेकिन सदियों पुरानी परंपरा को…
Uttarakhand की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का प्रतीक ब्रह्म कमल टोपी की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खूब धूम रही। दरअसल, पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के लोग जमा हुए। इसमें देहरादून चैप्टर के सदस्य भी पारंपरिक ब्रह्म कमल टोपी पहने शामिल हुए जो अधिवेशन में आकर्षण के केंद्र में रही। देश के दूसरे हिस्से से आने वालेU सदस्यों ने इस टोपी के बारे में जानना चाहा। यह भी पढ़ें : तीन साल बाद जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे की सामने आई वजह छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को देहरादून चैप्टर की…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए दिनेश रावत एक खेत! हर वर्ष पहली बार जब भी वहां घास कटती है, गांव के लोगों में प्रसाद के रूप में बंटती है। जी हां! यह सच है। वहां उत्सव-सा माहौल दिखता है। आस्था दिखती है, उल्लास दिखता है। गीत-प्रीत और संगीत दिखता है। सामूहिकता का भाव दिखता है, अपनी जड़—ज़मीन से जुड़ाव दिखता है। इसलिए उस खेत से घास लेने के लिए गांव के हर घर-परिवार से कोई-न-कोई सदस्य अवश्य पहुंचता है। उस दिव्य भूमि को प्रणाम करते हैं। पूजते हैं, धूप-दीप, गंध—अक्षत और भोग-प्रसाद चढ़ाते हैं। इसी बहाने आराध्य इष्टदेव श्रीरघुनाथ जी का…
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत का कारण मानवीय भूल थी। यह खुलासा हादसे के तीन साल बाद संसदीय कमेटी की रिपोर्ट में हुई है। दुर्घटना के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए संसदीय कमेटी का गठन किया था। बतादें कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आठ दिसंबर 2021 को एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। इसमें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत शहीद हुए थे। जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थीं। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई…
उत्तराखंड के किसानों की उपज को सही दाम मिले इसके लिए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (मंडी परिषद) रामनगर मंडी समिति परिसर में Integrated Pack House बनाने की कवायद कर रहा है। बताया जा रहा है कि इंटीग्रेटेड पैक हाउस में किसानों के फल-सब्जियों व अन्य उत्पादों की छटाई के बाद ग्रेडिंग की जाएगी। इसके बाद मंडी की ओर से किसानों के उत्पादों को ब्रांड नाम दिया जाएगा। इसके अलावा मंडी ही कृषि उपजों की बिक्री करने वाली बड़ी कंपनी से करार करेगी। यह कंपनी उपजों को किसानों से खरीदकर सही दाम देगी। यह भी पढ़ें : संख्या 108 :…
संख्याओं के जादूगर श्रीनिवास रामानुजन प्रत्येक संख्या को अपने दोस्त के समान मानते थे। उनके जन्मदिन (22 दिसंबर) के उपलक्ष्य में संख्या 108 के गणितीय, खगोलीय और यौगिक महत्व की चर्चा कर महान गणितज्ञ को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। मेरा मानना है,संख्याएं केवल गणनाओं का माध्यम नहीं होतीं। वे हमारे जीवन के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक पहलुओं को गहराई से छूती हैं। संख्या 108 एक ऐसा दिव्य उदाहरण है जहां गणितीय तर्क और आध्यात्मिक आस्था एक-दूसरे से गूंथकर एक अद्भुत समरसता का निर्माण करते हैं। 108 केवल एक अंक नहीं है- यह समय, अंतरिक्ष और आध्यात्मिक चेतना का पुल…
बद्रीनाथ मार्ग पर 55 क्रॉनिक भूस्खलन जोन (लगातार होने वाले/गंभीर) की पहचान की गई है। इन भुस्खलन जोन की पहचान उत्तराखंड लैंड स्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर (यूएलएसएमएमसी) ने की है। बतादें कि बारिश के सीजन में बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में भुस्खलन हुए थे। इसमें कई लोगों की जान गई थी तो तमाम लोग जख्मी हुए थे। इसके बाद यूएलएसएमएमसी ने बदरीनाथ मार्ग पर भूस्खलन की दृष्टि से सर्वे का काम बरसात के बाद शुरू किया था। टीम ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें भूस्खलन का स्थान, उसका क्षेत्रफल समेत अन्य तकनीकी जानकारी का उल्लेख…
07 फरवरी, 2024 को राज्य विधान सभा से समान नागरिक संहिता विधेयक 2024 (UCC) पारित किया गया। इस विधेयक पर महामहिम राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च, 2024 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया। अब जनवरी में यह लागू होने जा रहा है। इस तरह उत्तराखंड, आजादी मे बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर…






















