Climate Change : पहाड़ों पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ-साफ दिखने लगा है। नवंबर का महीना चल रहा है। मगर, ठंड का अहसास तक नहीं है। जबकि, इस महीने में गुलाबी ठंड पड़ने लगती थी। मौसम की इस बेईमानी का पता लगाया है आर्य भट्ट शोध एंव प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) ने। मौसम में सतत बदलाव पर नजर रखने वाली इस संस्था ने पिछले 10 वर्षों के दौरान जो अध्ययन किया है उसके परिणाम चौंकाने वाले हैं। इसके मुताबिक, पहाड़ों पर बढ़ा हुआ कार्बन मौसम में आए बदलाव का बड़ा कारण है। यह भी पढ़ें : मरचूला Bus Accident …मैं…
Author: teerandaj
उत्तराखंड स्थापना दिवस : राज्य अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसके तहत पहली बार राज्य में प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज इतने सारे प्रवासियों को यहां देखकर अपनी ताकत का एहसास हो रहा है। उन्होंने प्रवासियों से अपील की कि साल मे एक बार जरूर अपने राज्य आएं। अपनी जड़ों से जुड़े रहें। राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उत्तराखंड राज्य अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है। दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी…
जिन आंखों ने 36 लाशें देखी हों, खून से लथपथ घायलों को तड़पते देखा हो, उनका गुस्सा होना लाजिमी है। यह गुस्सा इन लोगों की आंखों-बातों में नजर आ रहा है। इनके पास हजारों सवाल हैं। जिम्मेदारों के पास जवाब नहीं हैं। मरचूला हादसे के बाद बुधवार को जब जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोग जमा हो गए। चूंकि, यहां पर अब तक कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया है। इसलिए ये लोग इन सरकारी मुलाजिमों पर ही अपना गुस्सा उतार रहे हैं। वीडियो में आप इनका गुस्सा देख सकते हैं। गुस्सा अपार है…लेकिन, इनके सवाल जायज लगते हैं। यह…
CM DHAMI ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखंड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखंड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मरचूला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें : हमारी किस्मत में सिर्फ हादसे हैं.. 36 मौतों के बाद गड्ढे भरवाने पहुंचे अधिकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखंड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल…
Almora Bus Accident : क्या 36 लोगों के मरने का इंतजार कर रहे थे? हादसे के बाद अब आए हैं, गड्ढे भरने। सड़क किनारे झाड़ियां काटने। यह काम पहले क्यों नहीं किया? यह सवाल मरचूला के स्थानीय लोगों के हैं…सामने विभाग के अधिकारी-कर्मचारी थे। वह सोमवार को हुए हादसे के बाद सड़क किनारे हुए गड्ढे में मिट्टी डालने आए थे। मजदूर सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काट रहे थे। यह वाकया मरचूला का है, जहां हुए हादसे में 36 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कितने बच्चों ने अपने माता-पिता, सुहागिनों ने अपने सुहाग, किसी ने अपना बच्चा खो दिया।…
Marchula Bus Accident : अल्मोड़ा के मरचूला में हुए हादसे से जहां से पूरा उत्तराखंड शोक संतप्त है वहीं, कुछ अराजक तत्व ऐसे भी हैं जो हादसे का वीडियो एडिट कर पीड़ितों का मजाक उड़ा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला पौड़ी में सामने आया। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें : मरचूला Bus Accident …मैं लौटा हूं अपने साथ कई सारे ‘काश’ लेकर हादसे में मारे गए कई लोगों के अब तक अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने लोगों को आक्रोशित कर…
Almora Accident :पहाड़ में हादसों का कारण ओवरलोडिंग और चालक द्वारा शराब का नशा है। समय-समय पर होने वाली मजिस्ट्रेट जांच में भी यही तथ्य निकलकर सामने आए हैं। इसके बाद भी कोई कदम न उठाया जाना समझ से परे है। धूमाकोट हादसे के बाद पहाड़ में सड़क सुरक्षा के तहत ओवरलोडिंग और शराब को रोकने के लिए पहाड़ की दुर्घटना संभावित 27 दुर्गम तहसीलों व चार सुगम तहसीलों में संभागीय परिवहन विभाग ने मात्र 31 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की। इन सभी सब इंस्पेक्टरों को पहाड़ में ही तैनाती दी जानी थी ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसमें…
Almora Accident ने एक बार फिर उत्तराखंडवासियों को हिला कर रख दिया है। पूरा राज्य शोक संतप्त है। यहां एक तथ्य पर ध्यान दिलाना जरूरी है। उत्तराखंड में हर साल तकरीबन एक हजार लोगों की सड़क हादसों में जान जाती है। यानी, औसतन हर घंटे एक की मौत। आंकड़े कितना भयावह हैं। सवाल उठता है, इसकी जिम्मेदारी कौन उठाएगा? क्या इसे नियती मान लिया जाए? या फिर जिम्मेदारी तय की जाए। यह भी पढ़ें : हे ईश्वर…ये मेरे किस गुनाह की सजा है यहां गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में 100 दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या, राष्ट्रीय…
Almora Accident : मरचूला हादसा ऐसे जख्म देकर गया है जो शायद ही भरे। ऐसा लग रहा था कि लोगों के रुदन से आसमान का कलेजा भी फटा जा रहा है। हे ईश्वर…ये मेरे किस गुहाह की सजा है, कभी तेज-कभी मुंह में समा जा वाली आवाज से मोहन सिंह बोले जा रहे थे। उन्होंने हादसे में बेटा-बेटी दोनों को खो दिया है। धूमाकोट तहसील के अघोढ़ा गांव के मोहन सिंह की आंखों के सामने ही 16 वर्षीय बेटे आदित्य और 20 साल की बेटी रश्मि ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। वह बुरी तरह घायल हैं। हादसे में वह…
Almora Accident : उत्तराखंड के लोग शोक में डूबे हुए हैं। सोमवार की सुबह अल्मोड़ा में हुए हादसे के बाद हर कोई घायलों का हाल जानने के लिए बेताब है। बतादें कि गंभीर रूप से घायलों को ऋषिकेश एम्स और सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। बचाव कार्य किया जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बचाव दल को सहयोग कर रहे हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री समेत तमाम बड़े नेताओं ने हादसे पर शोक जताया है। यह भी पढ़ें : गढ़वाल से रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा के मार्चुला में दुर्घटनाग्रस्त, 39 की…
Almora Accident : सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अल्मोड़ा में मरचूला के पास एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 28 की मौत मौके पर बाकी की मौत अस्पताल में हुई। करीब 26 लोग घायल हैं। चार घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। यह भी पढ़ें : ऋषिकेश एम्स के लिए एयरलिफ्ट किए गए घायल, कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली से…
राजधानी देहरादून के हर हिस्से में CNG PUMP मिलेंगे। सीएनजी की बढ़ती मांग के कारण माह भर में 11 नए पंप खुलने जा रहे हैं। बतादें कि दून में रोजाना 25 हजार किलोग्राम सीएनजी की खपत है। फिलहाल 12 पंप चालू हालत में हैं। देहरादून में सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गेल गैस इंडिया की ओर से पंप स्थापित किए जा रहे हैं। गेल गैस इंडिया की जीएम मिनाक्षी त्रिपाठी ने मीडिया से बताया कि राजधानी में वर्ष 2029 तक 50 सीएनजी पंप स्थापित किए जाने हैं। वाहनों की संख्या को देखते हुए इसमें और इजाफा होगा।…
Chardham Yatra : बाबा धाम की यात्रा इस बार कई मायनों में खास रही। विषम परिस्थितियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तो पहुंचे ही इसके साथ कारोबार को भी नया मुकाम मिला। इससे हजारों परिवारों की आजीविका को बल मिला है। चार धाम यात्रा में पहली बार हेलिकॉप्टर कंपनियों ने अपना कारोबार 1 अरब के पार पहुंचाया। 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष कुल 1652076 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यात्रा के लिए पशुपालन विभाग के माध्यम से इस बार 8200 घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया गया था। इस वर्ष 9 मई से 2 नवंबर तक सोनप्रयाग व…
Climate Change : जलवायु परिवर्तन का असर दिखने लगा है। आपदाओं की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में इजाफा देखने का मिला है। इसमें पहाड़ी राज्यों पर अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा खतरा है। हाल ही में आई केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयी क्षेत्र में 2011 से लेकर 2024 के बीच हिमानी झीलों (ठंडे क्षेत्र में पानी वाली झीलों) के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी देखी गई है। यह बढ़ोतरी भी 10.81 फीसदी की दर्ज की गई है। यानी हिमालय के जबरदस्त ठंड वाले क्षेत्र में भी अब तेजी से बर्फ का पिघलना शुरू हो गया है।…
Cyber Crime : फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले जालसाजों ने हाइकोर्ट के न्यायाधीश, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई प्रोफेसरों की फेक आईडी बनाकर विवि के अन्य प्रोफेसरों को आपात संदेश भेजे हैं। इस गिरोह ने इस बार कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों को अपना निशाना बनाया है। यह भी पढ़ें : आज सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट विवि से जुड़े अधिकारी विश्वविद्यालय के लोगों से इनके झांसे में न आने की अपील कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह ने हाइकोर्ट…
केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इससे पहले यहां पर विशेष पूजा की गई। कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह चार बजे से शुरू हुई। इसके साथ ही बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान कर दी है। श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए पूरे विधि विधान के साथ बंद हुए। इस वर्ष 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा केदारनाथ के दर्शन।#KedarnathDham #UttarakhandNews pic.twitter.com/2PVlXUhp0z — Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) November 3, 2024 रात…



















