Author: teerandaj

कीमती धातुओं के बाजार में इस समय चांदी सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। रिकॉर्ड तेजी के बीच चांदी ने इस साल निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमत में करीब 84000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में जहां साल के शुरुआती दिनों में चांदी करीब 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, वहीं अब इसके दाम बढ़कर 3.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुके हैं। महज एक साल में करीब 35 प्रतिशत की यह छलांग चांदी के इतिहास में…

Read More

मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमडीडीए की टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित कुल्हान क्षेत्र में पैसिफिक गोल्फ के समीप कुलदीप द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किया। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के…

Read More

प्रकृति की सीमाओं को लांघते हुए और हजारों मील के दुर्गम रास्तों को अपनी पंखों की शक्ति से नापते हुए, एक दुर्लभ विदेशी मेहमान ने उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में दस्तक दी है। अलास्का और कनाडा के बर्फीले मैदानों से उड़ान भरकर ग्रेटर व्हाइट फ्रंटेड गूज नाम का यह दुर्लभ हंस ऐतिहासिक बैजनाथ झील पहुंचा है। यह न केवल इस पक्षी की अद्भुत सहनशक्ति का प्रमाण है बल्कि कुमाऊं के पारिस्थितिक तंत्र के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है। ग्रेटर व्हाइट फ्रंटेड गूज को पक्षियों की दुनिया का एथलीट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यह हंस किसी सुपरफास्ट ट्रेन…

Read More
ucc

उत्तराखंड में यूसीसी के एक साल 27 जनवरी को पूरे हो जाएंगे। बीते एक साल में यूसीसी ने न केवल महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों में समानता को मजबूती दी है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाकर शासन व्यवस्था की तस्वीर भी बदल दी है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया में सामने आया है जहां यूसीसी लागू होने के एक साल से भी कम समय में राज्य में 474447 विवाह पंजीकृत हो चुके हैं। यूसीसी के लागू होने से पहले राज्य में उत्तराखंड विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 2010 प्रभावी…

Read More

Warren Buffett’s Retirement : दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक वॉरेन बफे ने 2025 के अंत के साथ अपनी कारोबारी पारी को भी विराम दे दिया। उन्होंने 31 दिसंबर को बर्कशायर हैथवे के सीईओ के तौर पर अपना पद छोड़ दिया। बफे ने कंपनी की सालाना शेयरधारकों की मीटिंग में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। बफे के रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह कंपनी के वाइस चेयरमैन ग्रेग एबेल कंपनी का कामकाज संभालेंगे। वॉरेन बफे 95 साल के हो चुके हैं। इस उम्र में भी उन्होंने सिर्फ रोजाना के कामकाज से रिटायरमेंट लिया है, कंपनी से नहीं। उन्होंने…

Read More

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन त्राशी के दौरान उत्तराखंड के कपकोट तहसील में गैंनाड़ गांव के हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया बलिदान हो गए जबकि आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में सात जवान घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, घायलों में दो जवान उत्तराखंड हैं। यह संयुक्त तलाशी अभियान जिले के छात्रू क्षेत्र के सुदूर सोनार गांव (सिंहपोरा के पास) स्थित घने जंगलों में शुरू किया गया था। खुफिया इनपुट के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर…

Read More

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से नैनीताल के सफर को सुगम बनाने की महत्वाकांक्षी योजना 17400 पेड़ों की बलि मांग रही है। यानी सड़क चौड़ीकरण के लिए साढ़े सत्रह हजार पेड़ों की कटाई करनी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) ने काठगोदाम-नैनीताल मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अंतिम सर्वे पूरा कर लिया है। एनएच हल्द्वानी खंड ने इन पेड़ों को हटाने के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को औपचारिक प्रस्ताव भेजकर अनुमति की गुहार लगाई है। पर्यटन सीजन में काठगोदाम से नैनीताल की 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में वर्तमान में तीन से पांच घंटे का समय लग रहा…

Read More

पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध रालम ग्लेशियर तक पहुंचना अब पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो जाएगा। राज्य सरकार ने रालम गांव में हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हेलिपैड निर्माण की योजना को स्वीकृति मिल चुकी है जिससे ट्रेकर्स, पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने के बाद रालम तक पहुंचने के लिए 40 किलोमीटर से अधिक का कठिन पैदल सफर तय नहीं करना पड़ेगा। अब तक रालम ग्लेशियर जाने वाले ट्रैकर्स और पर्यटकों को मुनस्यारी से बुगडियार, मार्तोली होते हुए करीब 15…

Read More

शीतकालीन यात्रा : बदरीनाथ धाम की धार्मिक मर्यादा और आध्यात्मिक वातावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब बदरीनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार यानी सिंहद्वार से आगे श्रद्धालु मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। यह फैसला मंदिरों में रील बनाने और ब्लॉगिंग के कारण उत्पन्न होने वाले विवादों और मंदिर की पवित्रता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए लिया गया है। रील और विवादों पर लगाम की तैयारी शनिवार को ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप कार्यक्रम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे हो गए। नेशनल स्टार्टअप डे के अवसर पर पीएम मोदी ने भारतीय युवाओं की उद्यमशीलता और नवाचार की जमकर तारीफ की।  उन्होंने कहा, स्टार्टअप मिशन मात्र एक सरकारी योजना न रहकर एक जन-क्रांति बन चुका है। जिसने भारत को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में स्थापित कर दिया है। प्रधानमंत्री ने बताया कि 10 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे लेकिन आज यह संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। 2014 में हमारे पास केवल 4 यूनिकॉर्न थे। आज…

Read More

उत्तराखंड ने देश के स्टार्टअप मानचित्र पर अपनी एक मजबूत पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी स्टेट्स स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग के 5वें संस्करण में उत्तराखंड को लीडर श्रेणी में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा यह सम्मान राज्य में नवाचार अनुकूल निवेश वातावरण और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के गरिमामयी समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने उत्तराखंड के उद्योग विभाग को प्रदान…

Read More

महाराष्ट्र निकाय चुनाव : महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में से 23 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों ने जीत का परचम लहराया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में भाजपा का करीब 45 साल पुराना सपना साकार होने जा रहा है। मुंबई नगर निगम (बीएमसी) पिछले तीन दशकों से अधिक समय से ठाकरे परिवार और शिवसेना का अभेद्य किला रहा है। हालांकि, इस बार के नतीजों ने ठाकरे की बादशाहत को खत्म कर दिया है। 227 सदस्यीय सदन में भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) गठबंधन ने बहुमत का जादुई आंकड़ा 114 पार कर लिया है। खबर के अनुसार, भाजपा बीएमसी में…

Read More

धामी कैबिनेट फैसला : Uttarakhand सरकार ने हजारों उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए समान कार्य-समान वेतन लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मियों को अब उनके पद के समकक्ष नियमित कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के बराबर मानदेय मिलेगा। इस फैसले से प्रदेशभर में करीब 21 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे। कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिनमें उपनल कर्मियों के मानदेय के अलावा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में संशोधन और…

Read More

Uttarakhand सरकार एवं भारत–तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मध्य स्वस्थ सीमा अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उपस्थित रहे। यह MoU सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य पिथौरागढ़, चमोली एवं उत्तरकाशी जनपदों के अंतर्गत स्थित 108 सीमावर्ती गांवों में निवासरत नागरिक आबादी को एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान को चरण–1 के रूप में प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके…

Read More

जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई क्षेत्र निवासी सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले की जांच एसआईटी के हवाले कर दी गई है। इसके अलावा 12 पुलिसकर्मियों को गढ़वाल रेंज स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे करेंगे। पांच सदस्यीय SIT में पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट (चंपावत) तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री (चंपावत) को शामिल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि SIT प्रकरण से संबंधित सभी…

Read More

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों नौनिहालों की गणित विषय में कमजोरी अब इतिहास बनने वाली है। नई शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) के अनुरूप राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (एससीएफ) लागू करते हुए एससीईआरटी ने कक्षा तीन से पांच तक गणित के लिए सालाना 185 शिक्षण घंटे अनिवार्य कर दिए हैं। यह पहल छात्रों की तार्किक क्षमता और बुनियादी गणितीय समझ को मजबूत बनाने पर केंद्रित है। प्रदेश भर के प्राथमिक से माध्यमिक स्तर तक साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं इससे सीधे प्रभावित होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी बल्कि समग्र…

Read More