Author: teerandaj

नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में Uttarakhand ने छोटे राज्यों की श्रेणी में पूरे देश में शीर्ष स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व नागालैंड जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सभी लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नीति आयोग के इस सूचकांक में उत्तराखंड का प्रथम स्थान राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह हमारी निर्यात नीति, लॉजिस्टिक्स सुधार और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। हम हर जिले के विशिष्ट उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले…

Read More

Uttarakhand राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने वर्ष 2025 के दौरान राज्य में घटित विभिन्न आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करते हुए तैयार की गई पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट (PDNA) रिपोर्ट राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), भारत सरकार को भेज दी है। यह रिपोर्ट सामाजिक, अवसंरचना, उत्पादक और क्रॉस-कटिंग सेक्टरों में हुए नुकसान, क्षति, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण आवश्यकताओं का विस्तृत, क्षेत्रवार और समग्र विश्लेषण प्रस्तुत करती है। बतादें कि Uttarakhand देश का पहला राज्य है जहां पूरे प्रदेश का PDNA एक साथ किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 की आपदाओं से राज्य पर कुल 15,103.52 करोड़ का…

Read More

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने खटीमा में पर्वतीय विकास भवन के निर्माण की घोषणा करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और पर्वतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूमि चिन्हित कर शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी केवल एक पर्व नहीं बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और जीवन-दर्शन का प्रतीक है। मकर संक्रांति के साथ सूर्य के उत्तरायण होने से नई ऊर्जा, नई शुरुआत और सकारात्मक…

Read More

Uttarakhand की नई फिल्म नीति के माध्यम से स्थानीय कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के प्रयास तेज हो गए हैं। सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म नीति में स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष प्राथमिकता दी है जिससे प्रदेश में फिल्म निर्माण का वातावरण मजबूत हुआ है। सूचना महानिदेशक से उत्तराखंड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य में फिल्मों की शूटिंग और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रभावी और…

Read More

मानव-वन्यजीव संघर्ष :  कुमाऊं मंडल में वन्यजीवों के बढ़ते हमलों ने जनजीवन को दहशत में डाल दिया है। बीते 60 दिनों के भीतर बाघ, तेंदुआ और भालू के हमलों में 10 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल हैं। खेतों, जंगलों और गांवों की सीमाओं तक वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को गंभीर चुनौती बना दिया है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 12 नवंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 के बीच चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जिलों में हमलों की घटनाएं दर्ज की गईं। अधिक प्रभावित वे ग्रामीण हैं जो रोजमर्रा के काम…

Read More

आम भारतीय परिवारों में जो महिलाएं सोने का आभूषण नहीं पहन पाती हैं वह भी चांदी के छोटे-मोटे आभूषण जरूर पहनती हैं। मगर पिछले कुछ महीने में चांदी में आई तेजी ने इसे आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है। एक दिन में 15 हजार की उछाल से लोग दंग हैं। जिनके घरों में शादी है वह तो परेशान घूम रहे हैं। कहा जा रहा है कि दुनिया के निवेशकों की पहली पसंद चांदी बनी हुई है। इसलिए दाम इतनी तेजी से भाग रहे हैं। अन्य कारण भी हैं। लेकिन, प्रमुख इसे ही बताया जा रहा है। सोमवार…

Read More

Uttarakhand : काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में लापरवाही व उदासीनता बरतने के आरोप में आईटीआई थानाध्यक्ष और एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। बतादें कि सुखवंत सिंह के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लिया है। इसी के तहत सोमवार को निलंबन की कार्रवाई की गई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार थाना अध्यक्ष आईटीआई में तैनात उपनिरीक्षक कृतन सिंह रौतेला और कोतवाली आईटीआई में कार्यरत उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट को निलंबित किया गया है। दोनों पर मामले में आवश्यक कार्रवाई…

Read More

मानव-वन्यजीव संघर्ष : वन्यजीवों के बढ़ते हमलों के बीच राज्य सरकार ने घायलों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब गुलदार, बाघ, भालू, हाथी जैसे वन्यजीवों के हमले में घायल व्यक्तियों के इलाज पर राज्य सरकार अधिकतम 15 लाख रुपये तक का खर्च वहन करेगी। इसमें पांच लाख रुपये तक का उपचार अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत होगा जबकि शेष 10 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता सीधे राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी किया जा सकता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार वन्यजीव हमलों में घायलों के उपचार से जुड़े…

Read More

जलवायु परिवर्तन का असर अब Uttarakhand की पहचान बन चुकी मुनस्यारी की मशहूर राजमा पर साफ दिखने लगा है। कभी 1450 से 1800 मीटर की ऊंचाई पर लहलहाने वाली यह फसल अब 2400 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों की ओर जा रही है। तीन विश्वविद्यालयों के संयुक्त अध्ययन में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है जिसने पहाड़ी खेती के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर और जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिकों ने सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी और आसपास के 28 गांवों में अध्ययन…

Read More

कल्पना कीजिए, शांत जंगल में अचानक शेर की दहाड़ गूंजे। लोग घरों में दुबक जाएं। ठेकेदार पसीना पसीना हो जाएं । लेकिन यह सब एक स्मार्टफोन और AI वाला शेर का कमाल था। उत्तराखंड के यमकेश्वर तहसील के माला गांव में धन्वंतरी धाम के पास सड़क निर्माण के काम में लगे मजदूर ने छुट्टी न मिलने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बब्बर शेर का ऐसा रियलिस्टिक वीडियो बनाया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। यहां तक कि पतंजलि आचार्य बालकृष्ण के पेज पर भी पहुंच गया। ऐसी हुई दहशत की…

Read More

Uttarakhand ने एक बार फिर जैव विविधता के क्षेत्र में अपनी अंतरराष्ट्रीय धाक जमाई है। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कीट वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम ने राज्य में फलमक्खी की एक नई प्रजाति की खोज की है। स्टेगना मैनुटा (Stegana manuta) नामक यह प्रजाति नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में पाई गई है। इस खोज के साथ ही उत्तराखंड देश में फलमक्खियों के सबसे समृद्ध गढ़ के रूप में उभर कर सामने आया है। वैज्ञानिकों के अनुसार नई प्रजाति की खोज मुख्यत: नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र से हुई है लेकिन इसके नमूने चमोली जिले के गोपेश्वर, मंडल…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर दी है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय अंकिता के माता-पिता की भावनाओं और हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो के बाद उपजे जनाक्रोश के मद्देनजर लिया गया है। कहा जा रहा है कि मुद्दा और तूल नहीं पकड़े, इसलिए सीएम ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। क्योंकि इस मुद्दे पर राजनीति चरम पर पहुंच चुकी थी। बतादें कि अंकिता भंडारी के माता-पिता, सोनी देवी और वीरेंद्र भंडारी ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात की…

Read More

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 को महाकुंभ जैसी दिव्यता और भव्यता देने की कवायद शुरू हो गई है। सरकार और मेला प्रशासन ने इस बार घाटों की सफाई से लेकर गलियों के कायाकल्प तक के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस पूरी योजना का मुख्य केंद्र आस्था पथ होगा जो न केवल श्रद्धालुओं के लिए गंगा दर्शन सुलभ करेगा बल्कि भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन की सबसे बड़ी लाइफ लाइन भी बनेगा। गंगा घाटों पर दिखेगी एकरूपता सीएसआर से बदली जा रही सूरत हरकी पैड़ी से लेकर डामकोठी तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में गंगा के किनारों पर…

Read More

उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए संवेदनशील इलाकों की मैपिंग की जाएगी। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ आम जनमानस के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में मुख्यमंत्री ने संघर्ष प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने के निर्णय पर मुहर लगाई। मुख्यमंत्री ने वन विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे संयुक्त रूप से निगरानी व्यवस्था को मजबूत करें। उन्होंने कहा…

Read More

देश की सर्वोच्च अदालत ने सड़कों पर घूमते लावारिस कुत्तों और आवारा पशुओं की समस्या पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सड़कों को इन पशुओं से मुक्त होना चाहिए। क्योंकि ये न केवल लोगों को काट रहे हैं बल्कि गंभीर सड़क हादसों का मुख्य कारण भी बन रहे हैं। अदालत ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक आम लोग इन आवारा पशुओं के कारण परेशानी झेलते रहेंगे। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि सड़कों पर लावारिस कुत्तों…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अंकिता के माता-पिता से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। साथ ही अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पुलिस ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि अब एसआईटी उर्मिला से पूछताछ करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार अब इस संवेदनशील मामले में सीबीआई (CBI) जांच की संभावनाओं पर विधिक राय लेने की तैयारी कर रही है। इससे पहले अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी…

Read More