Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • नंदा गौरा योजना : सीएम धामी ने 33 हजार से अधिक बालिकाओं के खातों में 145.93 करोड़ रुपये भेजे
    • नयार वैली फेस्टिवल का आगाज, पर्यटन को नई रफ्तार
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»एडीटर स्पेशल»मैं अंकिता भंडारी …याद हूं ना, मुझे न्याय दिलाना है…
    एडीटर स्पेशल

    मैं अंकिता भंडारी …याद हूं ना, मुझे न्याय दिलाना है…

    हम बातें बड़ी-बड़ी करते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेते हैं, लेकिन न्याय की खातिर जन दबाव बनाने के लिए एकजुट, एकमुठ नहीं हो पाते, यही हमारा यथार्थ है...। फिर चाहे वो अंकिता भंडारी की बात हो या किरण नेगी की।
    Arjun Singh RawatBy Arjun Singh RawatSeptember 24, 2024Updated:September 29, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    एक खुला खत…

    मेरे पहाड़वालों, बेटी वालों….
    आज जरा दिल पर हाथ रखकर पढ़िये….।

    अंकिता भंडारी पहाड़ की वो बदनसीब बेटी थी, जिसने एक सपना देखा था। शहर जाने का, नौकरी करने का…अपने गरीब मां-बाप का घर-खर्च में हाथ बटाने का। लेकिन, उस सपने की मौत हो गई…इसी देवभूमि में…। अंकिता की मौत महज एक युवा लड़की की मौत नहीं है, ऐसे कई सपनों की मौत है जो पहाड़ की लड़कियां देखती हैं। उन्हें यह उम्मीद होती है कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद शहरों में जाएंगी, वहां नौकरी करेंगी। अपना भविष्य बनाएंगी। लेकिन जब इस तरह की घटनाएं होती हैं तो उनका मनोबल टूटता है और भरोसा उनके मां-बाप का टूट जाता है, क्योंकि उन्हें डर सताने लगता है। डर इस बात का कि कहीं उनकी बेटी के साथ भी कुछ ऐसी अनहोनी तो नहीं हो जाएगी, जैसी अंकिता भंडारी के साथ हुई।

    जब सरकार से, सिस्टम पर से भरोसा टूटता है तो उसकी बहाली बहुत मुश्किल होती है। अब सबसे अहम सवाल यह है कि भरोसे की बहाली के लिए क्या होना चाहिए। …तो इसके लिए अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए। वह भी जल्द से जल्द। ताकि, पहाड़ के उन मां-बाप का भरोसा बहाल हो, जो अपने बच्चों को रोजगार के लिए बाहर भेजना चाहते हैं।

    हमारे आसपास ऐसी कई अंकिता भंडारी हैं, जिन्हें न्याय नहीं मिला। किरण नेगी भी पहाड़ की ऐसी अभागी बेटी थी। उसके साथ दुष्कर्म के दोषी ठहराए गए अपराधी सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गए। आप सोचिए! क्या किरण नेगी के साथ कुछ भी जघन्य नहीं हुआ, उसे किसी ने नहीं मारा, जो बरी हो गए, उन्होंने नहीं मारा तो किसने मारा? क्या इस सवाल का जवाब नहीं मिलना चाहिए?

    हम बातें बड़ी-बड़ी करते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेते हैं, लेकिन न्याय की खातिर जन दबाव बनाने के लिए एकजुट, एकमुठ नहीं हो पाते, यही हमारा यथार्थ है…।

    अंकिता भंडारी को इसलिए भी न्याय जल्द मिलना जरूरी है ताकि, हम पहाड़ की बेटियों-बहनों को यह भरोसा दे सकें कि हम उनके साथ खड़े हैं। उनके साथ ऐसा कुछ नहीं होने देंगे जो अंकिता भंडारी के साथ हुआ। … आज आप अपने घर पर जो बहनें हैं, बेटियां हैं, उनके चेहरे को देखिए। क्या आपको उनके चेहरे में अंकिता भंडारी का चेहरा नजर नहीं आता? उसके बाद फैसला कीजिए, हमें अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कितना एकजुट होना है, कितना एकमुठ होना है।

    आपका – अर्जुन एस. रावत

    #JusticeForAnkitaBhandari अंकिता भंडारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Arjun Singh Rawat
    • Website

    पत्रकारिता का लंबा करियर। एजेंसी,टीवी, अखबार, मैग्जीन, रेडियो और डिजिटल मीडिया का अनुभव। राष्ट्रीय मीडिया में 15 साल काम करने के बाद पहाड़ों का रुख। पहाड़ के मुद्दों पर खुलकर बोलने का दम। जमीन पर काम करने का जज़्बा और जुनून आज भी वैसा ही, जैसा पहले दिन था।

    Related Posts

    होम स्टे… स्वरोजगार से बदलाव की बयार

    February 14, 2026 एडीटर स्पेशल By teerandaj10 Mins Read749
    Read More

    बदलाव का एक वर्ष… कसौटी पर यूसीसी

    February 12, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj9 Mins Read751
    Read More

    अब कचरे से कमाई करेगा जीबी पंत विश्वविद्यालय …गन्ने, पॉपुलर और यूकेलिप्टस के बगास से बनाएगा सस्ता अल्कोहल

    February 12, 2026 स्पेशल By teerandaj3 Mins Read741
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.