Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Monday, January 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»RESEARCH : 2050 तक मायोपिया से पीड़ित होंगे 74 करोड़ बच्चे, लड़कियां अधिक प्रभावित
    दुनिया भर की

    RESEARCH : 2050 तक मायोपिया से पीड़ित होंगे 74 करोड़ बच्चे, लड़कियां अधिक प्रभावित

    teerandajBy teerandajSeptember 26, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    RESEARCH :  चीन में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि दुनिया में 2050 तक 74 करोड़ बच्चे मायोपिया से पीड़ित होंगे। बतादें कि निकट दृष्टि दोष को मायोपिया कहा जाता है। इसमें दूर की चीजें देखने में परेशानी होती है। अभी यह संख्या दुनिया में कुल बच्चों की एक तिहाई है। खास बात यह है कि मायोपिया से पीड़ित बच्चों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि बच्चों को स्क्रीन टाइम कम कराना पड़ेगा। यानी, शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर इस बीमारी पर थोड़ा बहुत काबू पाया जा सकता है।
    चीन के सन यात सेन विश्वविद्यालय में यह शोध किया गया है। इसे ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑफ्थल्मोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष जून 2023 तक प्रकाशित 276 अध्ययनों के आधार पर किया है। इस अध्ययन में पांच से 19 वर्ष के 54 लाख से अधिक बच्चे और किशोर शामिल थे।

    शोधकर्ताओं के मुताबिक, 1990 से 2000 के मुकाबले 2001 से 2010 तक 24 फीसदी बढ़कर 25 प्रतिशत तक बढ़ गए। 2011 से 2020 तक तक यह 30 फीसदी तक पहुंच गया। चिंताजनक बात यह है कि 2021 – 2023 के बीच यह मामले 36 फीसदी तक बढ़ गए। यह आंकड़ा हर तीन बच्चों और किशोरों में से एक के मायोपिया होने की पुष्टि करता है। शोधकर्ताओं ने आशंका जताई है कि 2024 से 2050 तक के बीच मायोपिया का प्रसार में नौ फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे 2050 तक करीब 74 करोड़ बच्चे इस बीमारी की चपेट में होंगे।
    शोधकर्ताओं के अध्ययन में यह भी सामने आया है कि दुनिया भर में बचपन में मायोपिया के शिकार बच्चों की संख्या काफी अधिक है। गरीब देशों में इसका प्रसार भी अधिक हो रहा है। शोधकार्ताओं के मुताबिक, मायोपिया का एक बड़ा कारण अनुवांशिक भी है। लेकिन, इसके साथ ही इस समय बच्चे शारीरिक गतिविधियों में अपनी रुचि घटा दिए हैं। कोरोना काल में अधिकतर चीजें डिजिटल हो गईं। बच्चों की क्लास भी ऑनलाइन चलने लगीं। दुनिया भर में डिजिटल क्रांति ने सबके घर में स्मार्ट फोन ला दिए। इसका परिणाम यह हुआ कि बच्चे दिनभर मोबाइल से चिपके रहते हैं। मैदान पर खेलने कम जाते हैं। यह भी मायोपिया का एक कारण है।

    लड़कियां अधिक प्रभावित
    शोधकर्ताओं की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मायोपिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में लड़कियों की संख्या अधिक है। इसके पीछे का कारण यह बताया जाता है वह घर में ज्यादातर समय बीतातीं हैं। बाहर कम निकलती हैं। यही कारण है कि मायोपिया की शिकार वह ज्यादा होती हैं। दूसरी दिलचस्प बात यह है कि जो बच्चे जल्द स्कूल जाना शुरू करते हैं उनमें भी मायोपिया होने की आशंका बढ़ जाती है।

    बचपन में होता है विकसित
    मायोपिया रोग बचपन में ही विकसित होता है। बड़े होने के साथ यह मर्ज गंभीर रूप ले लेता है। चूंकि, अब धीरे-धीरे बहुत कुछ डिजिटल होता जा रहा है। स्मार्ट मोबाइल व स्मार्ट टीवी पर बच्चे-किशोर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। इसके अलावा कई स्कूलों में स्मार्ट बार्ड भी लग गए हैं। यह भी बच्चों में दृष्टि दोष को बढ़ा ही रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे बच्चों की उम्र बढ़ती है और कार्निया का आकार बढ़ता है, वैसे ही यह बीमारी बढ़ती जाती है। इसलिए चश्मे का नंबर बढ़ता जाता है। चश्मे का नंबर लगभग 18 साल की उम्र तक बढ़ता रहता है। इसके बाद स्थिर हो जाता है। उस समय लेसिक सर्जरी कर उनका चश्मा हटा दिया जाता है।

    भारत में मायोपिया

    कुछ दिनों पहले एक अध्ययन में दावा किया गया था कि 2030 तक भारत का हर तीसरा बच्चा होगा मायोपिया का शिकार होगा। साथ ही यह भी बताया गया था शहरी बच्चों के बीच मायोपिया का प्रसार तेजी से होगा। अध्ययनों से पता चलता है कि 1999 से 2019 तक 20 साल में भारत के शहरी बच्चों में मायोपिया के मामले क्रमशः 4.44 प्रतिशत से 21.15 प्रतिशत तक तीन गुना बढ़ गए हैं।

    eyes problems Medical Research
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते

    January 8, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read2
    Read More

    शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार

    January 7, 2026 दुनिया भर की By teerandaj3 Mins Read5K
    Read More

    इसी महीने से दौड़ने लगेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

    January 3, 2026 दुनिया भर की By teerandaj3 Mins Read4K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.