पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल करते हुए देहरादून को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। मौका था नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस का। उन्होंने कहा, देहरादून नगर निगम स्थापना दिवस का यह अवसर उन उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ आने वाले समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास के सपनों को धरातल पर साकार करने का भी है। उन्होंने कहा कि अमृत…
Author: teerandaj
जनता और सरकार के बीच पुल की भूमिका निभा रहे हैं कंटेंट क्रिएटर्स। मगर व्यूज के चक्कर में वह वैल्यूज न भूलें। महत्व बताने के साथ नसीहत भरें यह शब्द सीएम पुष्कर सिंह धामी के हैं। वह देहरादून में आयोजित उत्तराखंड क्रिएटर्स मीट–2025 में बोल रहे थे। कार्यक्रम में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़े अनेक कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल उद्यमी, ब्लॉगर्स तथा युवा इंफ्लुएंसर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अनेक सोशल मीडिया क्रिएटर्स से अनौपचारिक संवाद किया तथा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। युवा कंटेंट क्रिएटर्स के साथ हुए इस संवाद को मुख्यमंत्री ने युवा सोच और…
उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने उच्च अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर निर्देश दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित लोगों से संपर्क कर उनकी हर संभव सहायता की जाए। साथ ही वन्यजीव से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी करें। इसी आदेश के क्रम में प्रमुख वन सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक तथा आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव का दौरा किया और गुलदार के हमले में मृत राजेन्द्र नौटियाल के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना…
आयुष्मान योजना : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके भीतर संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बनने के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और मानवता के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी पूरी ईमानदारी से निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Uttarakhand : गढ़वाली-कुमाउंनी भाषा अकादमी की मांग जोर पकड़ती जा रही है। उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मांग की है कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच के संयोजक दिनेश ध्यानी का कहना है कि मंच द्वारा इस संबंध में पहले भी कई बार पत्र भेजकर व मुख्यमंत्री व मंत्री से मुलाकात करके इस मुद्दे को उठाया गया है। लेकिन अभी तक इस संबंध में प्रदेश सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ध्यानी…
Uttarakhand : दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के सभागार में युवा रचनाकार हेम पंत द्वारा संकलित परंपरा बाल गीतों की पुस्तक घुघूति बासूति के पांचवें संस्करण का लोकार्पण किया गया। किताब का लोर्कापण पद्मश्री बसंती बिष्ट, जनकवि डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. कमला पंत, विजय भट्ट और हिमांशु कफल्टिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर बचपन, बालगीत और संस्मरण विषय पर चर्चा भी आयोजित की गई। पद्मश्री बसंती बिष्ट ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड में ऐसे अनेक गीत रहे हैं जिनसे बच्चों का मनोरंजन होता था साथ ही उन्हें भाषा सीखने का अवसर भी…
Uttarakhand : भाषा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा हम दूसरी संस्कृति के करीब आते हैं। इसमें अनुवादक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तमिलनाडु, तेलुगु, मलयालम आदि भाषाओं में कितने ही विश्वस्तरीय रचनाएं हुईं। लेकिन, अधिकांश रचनाओं को हिंदी में अनुवाद न होने के कारण हिंदी भाषी इन अमूल्य रचनाओं से वंचित रह जाते हैं। हालांकि अब तस्वीर बदल रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय में बहुभाषिक अनुवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। दरअसल, तमिल की प्रसिद्ध रचना अव्वैयार की आथीसूड़ी का अनुवाद कई भाषाओं में किया जाना है। इसी कारण देशभर के अनुवादकों के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई थी। उत्तराखंड…
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में हर महीने की पांच तारीख तक पेंशन की राशि लाभार्थियों के खाते में डाल दी जाए। वह समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन किश्त का वितरण कार्यक्रम में योजना की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सभी पेंशन राशि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचना सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी वृद्धजन, दिव्यांगजन, विधवा, किसान या कमजोर वर्ग को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम…
केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत के लिए स्वीकृति दी है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक नांदेड़ साहिब की यात्रा उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालुओं के लिए सुगम होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वूपर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह कदम न केवल उत्तराखंड के सिख समुदाय और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है,…
दुनिया में बांझपन की समस्या बढ़ती जा रही है। मामला इस कदर गंभीर हो चुका है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पहली बार बांझपन (इनफर्टिलिटी) पर गाइड लाइन जारी की है। डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बांझपन बहुत ही आम लेकिन नजरअंदाज की जाने वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है। दुनिया भर में लाखों लोग इससे प्रभावित है। आईवीएफ जैसे इलाज बेहद महंगे होने के कारण आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर हैं। डब्ल्यूएचओ की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया का हर छठा व्यक्ति कभी न कभी जीवन…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार से मांग की है कि आपदा प्रभावित लोगों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। शुक्रवार को वह धराली से लौटकर आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह मांग की। वह काफी आक्रामक अंदाज में धामी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने यह भी दावा किया कि धाराली में अब भी मलबे के नीचे कई लोग दबे हैं। उनके शवों को निकालने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। साथ ही वह प्रभावित लोगों को घर बनाने के लिए दिए गए पांच लाख रुपये के मुआवजे पर भी सवाल उठाया। गणेश गोदियाल…
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कालसी तहसील व अन्य जगहों पर भी देवभूमि उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदल रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात गुलाम हैदर राज्य के भ्रष्ट सिस्टम और सत्ताधारी दल एवं अन्य संगठनों के नेताओं के सहारे बैक डोर सहयोग से जमीन खरीदी। उधर, जम्मू-कश्मीर के गुलाम द्वार 10 बीघे जमीन खरीदने के मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। डीएम देहरादून को जांच के निर्देश दिए गए हैं। बतादें कि गुलाम पर आतंकियों को मदद पहुंचाने का भी आरोप…
Uttarakhand में शराब 15 दिसंबर से महंगी हो जाएगी। प्रति बोतल 40 से 100 रुपये दाम बढ़ सकते हैं। राज्य सरकार ने आबकारी नीति 2025-26 में संशोधन करते हुए एक्साइज ड्यूटी पर 12 फीसदी वैट लागू करने की तैयारी है। मीडिया से बातचीत में आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि शासनादेश मिलने के बाद संशोधित दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए टाइम लाइन तय की गई है। इसके लिए विभाग को अनुरोध भी मिला था कि उन्हें एक हफ्ते का समय दिया जाए, जिसके तहत नई दरों को लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15…
पिछले 60 दिनों से राम गंगा आरती घाट पर चल रहा आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारियों से वीडियो वार्ता की। सीएम ने आंदोलनकारियों के समक्ष सभी प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक और ठोस आश्वासन दिया। बतादें कि उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौखुटिया क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जनता की सभी जायज मांगों को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो वार्ता के…
मन की बात के 127वें संस्करण में पीएम नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड मैराथन रन को सराहा। कहा कि कड़कड़ाती ठंड में सुबह पांच बजे भोले बाबा के धाम में धावकों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश में तीन साल पहले दो हजार पर्यटक आते थे। अब पर्यटकों की संख्या तीस हजार से ज्यादा हो गई है। पीएम ने विंटर टूरिज्म पर बात करते हुए कहा, अनेक देशों में विंटर फेस्टिवल, स्कीइंग, फैमिली स्नोपार्क जैसे अनुभवों को अपनी पहचान बनाया है। हमारे देश में भी विंटर टूरिज्म की असीम…
Uttarakhand SIR : चुनाव आयोग ने 2003 की मतदाता सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि 18 विधानसभा सीटों को आज वजूद नहीं है। ऐसे में नाम खोजना मतदाताओं के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिसीमन के बाद इनके नाम और क्षेत्र बदल गए थे। राज्य गठन के बाद 2002 में विधानसभा की 70 और लोकसभा की पांच सीटों का ढांचा तय हुआ था और 2003 की मतदाता सूची भी इसी आधार पर तैयार की गई थी। लेकिन 2008 के परिसीमन में सीटों की संख्या समान रखते हुए उनके भौगोलिक स्वरूप में बड़े बदलाव किए गए। परिणामस्वरूप कई पुरानी…






















