जानकार कहते हैं, अगर मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती की योजना पर इमानदारी से अमल किया गया तो यह Uttarakhand के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। मोटे अनाज की मांग दिनों-दिन बढ़ ही रही है। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत हो रहे हैं। यहां की स्थितियां अनुकूल भी हैं। कीवी और ड्रैगन फ्रूट के लिए भी यहां की आबोहवा अनुकूल ही है। यह फल बाजार में महंगे दामों पर बिकते हैं। अगर यहां के किसान इसकी पैदावर करने लगे तो उन्हें ठीक-ठाक फायदा होगा। राज्य सरकार किसानों को परंपरागत खेती के बजाय नकदी फसल उगाने…
Author: teerandaj
Uniform Civil Code (समान नागरिक संहिता) के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया को और आसान बना दिया गया है। अब विवाह पंजीकरण के लिए आवेदक को अपना फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार कार्ड से ही फोटो ले ली जाएगी। साथ ही पहले से ही पंजीकृत विवाह की स्वीकृति को वीडियो केवाइसी जरूरी नहीं होगी। इसके अलावा विवाह प्रमाण पत्र को डिजी लॉकर में उपलब्ध कराने की कवायद हो रही है। पंजीकृत विवाह की स्वीकृति के लिए गवाह के वीडियो केवाइसी की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश में अभी तक लिव इन में रहने के लिए…
Chardham Yatra-2025 के लिए तीर्थयात्रियों का उत्साह चरम पर है। 16 अप्रैल तक 17,76,058 तीर्थयात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद का कंट्रोल रूम अब दिन-रात व्यस्त है। देश भर से औसतन रोजाना 638 लोग कंट्रोल रूम में संपर्क कर यात्रा से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। अभी तक लगभग 17,853 लोग कंट्रोल रूम से संपर्क कर चुके हैं। चारधाम यात्रा इस महीने की 30 तारीख को अक्षय तृतीया के पावन पर्व से शुरू हो रही है। अनुमान है कि शुरुआत 15 दिनों में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ सकते…
Uttarakhand सरकार की नई फिल्म पॉलिसी निर्माताओं को लुभा रही है। खूबसूरत वादियां उन्हें आकर्षित कर रही हैं। जानी मानी कंपनियां यहां आने को तैयार हैं। बड़े-बड़े निर्माता निर्देशक यहां पर शूटिंग करना चाहते हैं। हाल ही में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी साउंड स्टार्स यूके और स्मृति सहगल ने अपने बैनर के तले उन्होंने 100 म्यूजिक वीडियो बनाने का ऐलान किया है। इसी क्रम में साउंड स्टार्स यूके के कमाल करदे ओ म्यूजिक वीडियो का बीते बुधवार को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने रिलीज किया है। साउंड स्टार्स यूके के गीत “कमाल करदे ओ”…
चारधाम यात्रा के कारण पंचायत चुनाव पीछे खिसक सकता है। क्योंकि मंगलवार को कैबिनेट में ओबीसी आरक्षण के लिए अध्यादेश नहीं आया है। बिना इसके चुनाव संभव नहीं है। कुछ ही दिनों में चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है। माना जा रहा है कि चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद ही इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, एक जून को जिला पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसे बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में पंचायतों के चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण के लिए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा टनल के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। ब्रेकथ्रू का मतलब सुरंग के आरपार हो जाना है। यानी, अब काम काम और तेजी से होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतर्गत सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। सिलक्यारा सुरंग चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है। लगभग 1384 करोड़ लागत की डबल लेन की इस सुरंग…
काफी समय से अटकी पड़ी बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलेवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को फिर से एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है। जिससे अभ्यर्थी मांगी गई समस्त शैक्षणिक जानकारी व कार्य अनुभव को पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सके। यह जानकारी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती पिछले काफी समय से लटकी थी, इस भर्ती को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवा योजन…
Uttarakhand सरकार राज्य में मोटे अनाज, सेब, कीवी और ड्रैगन की खेती पर 80 फीसदी तक सब्सिडी देगी। यह फैसला मंगलवार को धामी कैबिनेट ने लिया। बैठक में 25 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कीवी नीति के तहत सरकार ने राज्य में 2030-32 तक 3300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 33 हजार मीट्रिक टन कीवी का उत्पादन करने का लक्ष्य बनाया है। वर्तमान में 682 हेक्टेयर में 381 मीट्रिक टन कीवी का उत्पादन हो रहा है। नीति के तहत 50 से 70 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। अगर यह योजना सफल होती है तो उत्तराखंड देश में कीवी के बड़े उत्पादकों में…
सर्वाइकल कैंसर के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डॉक्टरों ने एक ऐसा ब्लड टेस्ट तैयार किया है जिससे यह पता चल जाएगा कि इलाज का असर हो रहा है या नहीं। खास बात यह है कि यह टेस्ट टिश्यू बायोपसी की जगह ले सकता है। फिलहाल, बायोप्सी के सहारे ही इलाज की प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही है। रिसर्च के मुताबिक, इस टेस्ट में ब्लड सैंपल के जरिये ट्यूमर की कोशिकाओं का विश्लेषण किया जाता है। इस प्रक्रिया से शुरुआत में ही बीमारी पकड़ में आ जाएगी।…
वर्षों से उत्तराखंड के लिए इस समस्या से जूझ रहे हैं। बातें बहुत हुईं लेकिन समाधान नहीं मिला। अब एक बार फिर उम्मीद जगी है। बात हो रही है कैंची धाम, रानीबाग और क्वारब में लगने वाले जाम की। हजारों लोग इसमें फंसते हैं। यह खबर एक दिन अखबारों की सूर्खियां बन जाती हैं। इसके अलावा कुछ नहीं होता। इस समस्या का समाधान हो सकता है, ऐसी उम्मीद जगाई है IIM काशीपुर । दरअसल, आईआईएम काशीपुर और कुमाऊं पुलिस ने एक साझा पहल की है। ट्रैफिक और पार्किंग की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए एक फील्ड स्टडी शुरू…
Uttarakhand के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी 1 मई से बायोमैट्रिक से लगेगी। इस बाबत मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि विभाग में बायोमैट्रिक मशीनें स्थापित नहीं हैं अथवा पर्याप्त संख्या में नहीं हैं तो आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं। पहले से स्थापित बायोमैट्रिक मशीनों में यदि कोई कमी है तो उसे ठीक किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्त्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं की सूची तैयार की जाए, ताकि व्यापक जनहित में इन योजनाओं हेतु धनराशि…
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, दीक्षांत समारोह एक विशेष अवसर है जो छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक गरीब व्यक्ति को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। देश भर के एम्स संस्थानों की चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं में उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘इस सदी की शुरुआत तक भारत में केवल एक एम्स था, वहीं आज देश में 22 एम्स संचालित हो रहे हैं। उन्होंने…
Chardham Yatra में इस बार तीर्थयात्रियों को बाबा के दर्शन के लिए दो-तीन किलोमीटर लंबी लाइन से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। हालांकि, पिछले साल भी यह सिस्टम लागू करने का प्रयास किया गया था। लेकिन, लागू नहीं किया जा सका। इस बार टोकन सिस्टम लागू करने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। कहा जा रहा है कि चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन के लिए टोकन सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था से केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को घंटों लाइन में खड़ा नहीं…
Uttarakhand : बैशाखी के शुभ अवसर पर उखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर एवं मक्कूमठ के श्री मर्करेटेश्वर मंदिर से पंचाग गणना के उपरांत द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिरों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित की गईं। श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। उखीमठ के श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आचार्य वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के बाद तिथि की घोषणा की गई। श्री तुंगनाथ जी के कपाट शुक्रवार 2 मई को पूर्वाह्न 10:15 बजे मिथुन लग्न में…
धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत धर्मनगरी हरिद्वार में प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा नवनिर्मित माता कृष्णा उद्यान भी मानव सेवा का एक सुंदर उदाहरण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुविधापूर्ण बनाने, गंगा की स्वच्छता तथा कुंभ 2027 के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह बातें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हरिद्वार में नवनिर्मित माता कृष्णा उद्यान के शुभारंभ समारोह में कहीं। ओम बिरला ने कहा कि प्रेम प्रकाश मंडल देशभर में विभिन्न स्थानों पर मानव सेवा का…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैजनाथ भकुनखोला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कत्यूर महोत्सव का रविवार को वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर CM DHAMI ने गरुड़ में नगरीय पेयजल योजना को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटर कॉलेज गागरीगोल में विज्ञान वर्ग की मान्यता दी जाएगी और चक्रवर्तेश्वर मंदिर में घाट, सभाकक्ष निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। के.डी. पांडेय रामलीला मैदान में टिनशेड का निर्माण किया जाएगा एवं कत्यूर महोत्सव के आयोजन हेतु 2 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि बैजनाथ की यह ऐतिहासिक भूमि 7वीं सदी…



















