हमनें प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके माध्यम से जाति, धर्म और लिंग आदि के आधार पर कानूनी मामलों में होने वाले भेदभाव को पूर्ण रूप से खत्म कर प्रदेश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही, हमारी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज एक ओर जहां, केदारनाथ धाम एवं बद्रीनाथ धाम में वृहद स्तर पर पुनर्निमार्ण के कार्य किए जा हैं वहीं, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरीडोर के निर्माण…
Author: teerandaj
नैनीताल हाईकोर्ट ने देहरादून के विकासनगर में झुग्गीवालों को बड़ी राहत दी है। बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाते हुए कहा कि झुग्गीवालों को पर्याप्त सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से 15 अप्रैल तक स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि रसूखदारों पर क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन के मामले में सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी की है। मामले में चयनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया गया है। शनिवार को अवकाश के बाद भी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति…
Uttarakhand … अब इसे क्या कहा जाए। लापरवाही और अनदेखी जैसे शब्द छोटे जान पड़ रहे हैं। जागेश्वर धाम के निकट चार गांवों की बात हो रही है। इनके नाम हैं भागरतौला, चमूवा, कपूकोली, पापगड़ और कदौरी। इनके संपर्क मार्ग को पक्का करने का काम 2016 से चल रहा है। 2025 अप्रैल तक जारी है। नौ सालों बाद भी ग्रामीणों में उम्मीद नजर नहीं आ रही है। क्योंकि काम ठप है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) के तहत स्वीकृत चार करोड़ 71 लाख की इस योजना उद्देश्य था कि इन दुर्गम गांवों को मुख्य बाजार और अल्मोड़ा…
27 मार्च को लैंसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि दुनिया के बड़े देशों जैसे-अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और नीदरलैंड की ओर से HIV वायरस की फंडिंग में कटौती करने के कारण अगले पांच सालों में यानी 2030 तक एक करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही 30 लाख लोगों की मौत भी हो सकती है। ये पांच देश इस मद में 90 फीसदी से ज्यादा योगदान देते हैं। इस फंड की मदद से जागरूकता कार्यक्रम के साथ उपचार भी किया जाता है। बतादें कि दुनिया के प्रमुख देश…
जायका पहाड़ का … भारतीय खाद्य परंपरा में मंडुआ यानी रागी या फिंगर मिलेट एक प्राचीन अनाज के रूप में जाना जाता है, जिसे उत्तराखंड और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में ‘सर्दियों का राजा’ कहा जाता है। इसके आटे से तैयार बिस्कुट न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि पोषण से भरपूर और स्वास्थ्यवर्धक भी है। मंडुआ मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। यूं तो मंडुआ ग्रामीण आंचलों में काफी जाना-पहचाना अनाज है लेकिन जब से सरकार ने साल 2023 को मिलिट वर्ष घोषित किया है तब से मंडुआ का नाम हर किसी की जुबान पर है। मंडुआ के बिस्कुट के पोषण…
Chardham Yatra-2025 को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पशुपालन महकमा घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य की जांच में जुट गया है। पशुपालन विभाग की रोग अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा श्रीनगर यात्रा में आने वाले घोड़े-खच्चरों के रक्त सीरम की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला में ग्लैंडर्स और इक्वाइन इन्फ्लूएंजा (ईआई) या हॉर्स फ्लू संक्रमण की जांच हो रही है। अब तक यहां पांच हजार से ऊपर सैंपल जांच के लिए पहुंच चुके हैं। यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंट साहिब की यात्रा में तीर्थयात्रियों के आवागमन और सामान ले जाने के मुख्य साधन घोड़े-खच्चर हैं। भारी संख्या में विभिन्न स्थानों से…
Chardham Yatra-2025 : दो मई की सुबह सात बजे से बाबा केदारनाथ भक्तों को दर्शन देंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा मई माह से प्रारंभ हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 02 मई को प्रातः 7 बजे परंपरानुसार बाबा केदार के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले केदारनाथ की चल-विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए 28 अप्रैल को प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ की चल-विग्रह डोली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से श्री केदारनाथ…
गोल्डन टेंपल यानी स्वर्ण मंदिर तक पहुंचने की डगर आसान होने वाली है। उत्तराखंड परिवहन निगम 14 अप्रैल से देहरादून से अमृतसर के लिए सीधे बस सेवा शुरू करने जा रही है। यह बस सहारनपुर, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर तक का किराया को 1224 रुपये निर्धारित किया गया है। बस सुबह 10 बजे रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से सिख समुदाय के लोग राज्य सरकार से अमृतसर के लिए वॉल्वो बस सेवा संचालित करने की मांग कर रहे थे। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक (ग्रामीण डिपो) राजीव गुप्ता…
गैरसैंण को किताब कौथिग भा गया। चार से छह अप्रैल को हुए आयोजन में हजारों की भीड़ ने इस बात पर मुहर लगा दी। गैरसैंण में किताब कौथिग का यह 13वां आयोजन था। लेकिन, जिस तरह इस बार आयोजन को लेकर उत्साह देखा गया वैसे पहले नहीं देखा गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी इसमें बड़ा योगदान रहा। यहां हजारों लोगों ने किताबों के साथ साथ विज्ञान, पर्यटन, हस्तशिल्प और आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की। 31 मार्च से 4 अप्रैल तक पूर्व प्रधानाचार्य बीएस बुटोला के संयोजन में हुई 5 दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला से किताब कौथिग…
दिसंबर 2019 की बात है। अपने देश में भी कहीं-कहीं कोरोना वायरस पर बातें होने लगी थीं। लेकिन, उसमें गंभीरता कम, गॉसिप ज्यादा थी। माह के आखिर तक अखबारों में यह आने लगा। जनवरी 2020 की शुरुआत होते ही यह प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स चैनलों की सुर्खियों में था। तीसरे हफ्ते में भारत में भी एक मरीज पाया गया। इसके बाद जो कुछ हुआ वह सबके जेहन में मौजूद होगा। मार्च में देश ने लॉकडाउन देखा। यह अजीब बात थी। जिस शब्द के बारे में देश के अधिकांश लोगों को पता ही नहीं था, अब उनकी जुबां पर बैठ गया।…
प्रतिमा मिश्रा – जो हाल दिल्ली-नोएडा का गर्मी के करीब 8-9 महीनों में होता है वो किसी से छिपा नहीं है। हमारे महानगर आबादी से ‘ओवरफ्लो’ हो चुके हैं। लोअर मीडियम क्लास शहर से थोड़ी दूरी पर ठिकाना खोज रहा है और जो खर्च कर सकते हैं वे पास के पहाड़ों की तरफ भाग रहे हैं। उत्तराखंड में भीड़ बढ़ने से दून घाटी की प्रकृति बदल रही है। यह केवल एक शहर की बात नहीं है, उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों की प्रकृति भी बदल रही है। एक उदाहरण से समझिए… अगर आप देहरादून में रहते हैं तो अपने…
नेल पॉलिश किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। शहर हो या गांव महिलाएं इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल करती हैं। यही कारण है भारत में नेल पॉलिश का बाजार 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। हर साल यह 10 प्रतिशत की दर से बढ़ भी रहा है। लेकिन, हाल ही में इसको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीजीआई चंडीगढ़ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो महिलाएं गहरे रंग का नेल पॉलिश इस्तेमाल करती हैं, इमरजेंसी की स्थिति में अगर उनको ऑक्सीमीटर लगाई जाती है तो उसकी रीडिंग गड़बड़ हो सकती है। ऐसे…
Uttarakhand : जजों के तीन पदों के लिए हुई परीक्षा में 42 अधिवक्ता शामिल हुए। लेकिन, एक भी अभ्यर्थी पद के योग्य नहीं पाया गया। हाईकोर्ट की ओर से एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज के तीन पदों पर सीधी भर्ती के लिए बार अधिवक्ताओं से मई-जून 2024 में आवेदन मांगे गए थे। 10 और 11 जनवरी 2025 को लिखित परीक्षा हुई। 600 अंकों के चार पेपर हुए। लिखित परीक्षा के लिए कुल 64 उम्मीदवार योग्य पाए गए। इनमें 22 ने तो परीक्षा दी ही नहीं जिन 42 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, उनमें से एक भी साक्षात्कार के लिए सफल नहीं…
Uttarakhand बिजली नियामक आयोग ने 2025-26 के लिए बिजली की दरों में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यानी, उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 15 पैसे और चुकाने होंगे। यह बढ़ोतरी घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी। बतादें कि यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत की टैरिफ वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया था। यूपीसीएल ने सभी बिजली कंपनियों द्वारा प्रस्तावित संकलित वृद्धि लभगग 29.23 प्रतिशत प्रस्तावित की थी। बिजली दरों में बढ़ोतरी से यूपीसीएल 27.09 करोड़ रुपयों के अधिशेष के साथ संपूर्ण स्वीकृत एआरआर की वसूली करने में सक्षम होगा। आयोग द्वारा इस अधिशेष को आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली…
2017 में सेवानिवृत्त हुए रुद्रप्रयाग जिले के निवासी रियर एडमिरल ओमप्रकाश राणा को केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेष मूल्यांकन समिति (उद्योग-द्वितीय) में सदस्य नामित किया गया है। यह कमेटी देश में आधारभूत संरचना, औद्योगिक, खनन और विकास परियोजनाओं के पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन कर सरकार द्वारा मंजूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उनके नामित होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। रियर एडमिरल ओमप्रकाश राणा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ पृथ्वी मिसाइल प्रोजेक्ट में काम किया है। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ द्वारा…
22 अप्रैल को नैनीताल हाईकोर्ट में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर होने वाली सुनवाई को लेकर मोदी सरकार बेहद गंभीर है। इसलिए धामी सरकार का पक्ष रखने के लिए सालिसीटर जनरल तुषार मेहता को भेज रही है। सरकार चाहती को किसी प्रकार की कोई चूक न हो। क्योंकि इस फैसले की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। बतादें कि याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के साथ ही रामचंद्रन और अन्य बहस करेंगे। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह नैनीताल आएंगे या वर्चुअल बहस करेंगे। उत्तराखंड में 27 जनवरी को लागू हुए समान नागरिक संहिता को चुनौती…



















