Maharashtra Election में भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। यहां पर भाजपा अकेले 127 सीट पर आगे दिख रही है। गठबंधन की बात करें तो 222 सीटों पर आगे है। इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना को लगा है। वह महज 19 सीटों पर लीड करते दिख रही है। कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी की हालत भी यही दिख रही है। हालत यह है कि विपक्षी गठबंधन को शिवसेना शिंदे से भी कम सीटें मिलती दिख रही है। शिंदे की शिवसेना 55 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महाअघाड़ी महज 54…
Author: teerandaj
Kedarnath Byelection: भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा की आशा नौटियाल ने 5099 वोटों से कांग्रेस के मनोज रावत को हरा दिया है। यहां भाजपा को 43.22 प्रतिशत तो कांग्रेस को 33.69 प्रतिशत मत मिले। आशा को कुल 23130 मत मिले। वहीं, मनोज रावत को 18031 वोट हासिल हुए। इसी के साथ भाजपा मुख्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर नाचना शुरू कर दिया है। उधर, कांग्रेस खेमे में मायूसी है। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन ने सबको चौंका दिया। तीसरे स्थान पर रहे त्रिभुवन ने 9266…
गणित का भी सौंदर्यबोध कराया जा सकता है। रेखागणित भी रंगोली सरीखी मनमोहक लग सकती है। इसके लिए आपको Ghughatyal Sir के टिप्स फॉलो करने होंगे। 250 विद्यार्थी अपलक घुघत्याल सर के टिप्स को बोर्ड पर देखते रह गए। मौका था देहरादून का अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और तकनीकी मेला। मेले के दूसरे दिन गणित क्विज और मैजिक ऑफ मैथ्स जैसे कार्यक्रमों में शहर के सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विज्ञान, गणित, और तकनीकी शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह अंतरराष्ट्रीय मेला UCOST (उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) और…
Uttarakhand के जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग अभी से कवायद में जुट गई है। निर्णय लिया गया है कि जंगलों में बनाई गई फायर लाइन पर उगे पांच लाख पेड़ों की कटाई की जाएगी। बतादें कि 1996 से इन फायर लाइन की सफाई नहीं की गई है। दरअसल, गोधा वर्मन के मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद इन पेड़ों की कटाई पर रोक लग गई थी। आदेश के मुताबिक, एक हजार मीटर से ऊंचाई के पेड़ों को कटाने पर रोक लगी थी। इस वजह से यहां पर सफाई नहीं की जाती थी। 28…
Dehradun Car Accident : ओएनजीसी इलाके में 11 नवंबर की रात हुए हादसे का सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने धामी सरकार से जवाब भी मांगा है। इसके बाद माना जा रहा है कि मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। 11 नवंबर की रात मौका वारदात को देखने वाला कोई व्यक्ति उस हादसे को जीवन भर नहीं भूल सकता। छह युवाओं की दर्दनाक मौत। दो के सिर धड़ से अलग थे। इसके बाद प्रदेश में रोड सेफ्टी को लेकर बहुत बातें हुईं। रात में हूटर बजातीं पुलिस की गाड़ियां लोगों का ध्यान खींचती हैं। मगर क्या…
Mussoorie का मशहूर कंपनी गार्डन का नाम बदलकर अटल उद्यान कर दिया गया। डॉ. एच फाकनर ने 1842 में इस पार्क की स्थापना की थी। इसे पहले म्युनिसिपल गार्डन कहा जाता था। इसके बाद कंपनी गार्डन नाम दिया गया। 182 साल में गार्डन को तीसरा नाम मिला है। अटल नामकरण के पीछे की वजह है कि राज्य गठन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान। पार्क में आगे चलकर पूर्व प्रधानमंत्री की एक बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह भी पढ़ें : नाम हो, बदनाम हो… मगर गुमनाम न हो : अनिल बिष्ट पहाड़ों की रानी मसूरी में आने…
पिछले कुछ वर्षों से Uttarakhand में कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इसके परिणाम जमीन पर दिखने भी लगे हैं। कई योजनाओं के क्रियान्वयन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश नंबर वन है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को विश्व मत्स्य पालन दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड को अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह भी पढ़ें : नाम हो, बदनाम हो… मगर गुमनाम न हो : अनिल बिष्ट ये बात काफी दिनों से…
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार खत्म कर CM DHAMI दो दिवसीय भ्रमण पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचे। उनका यह कार्यक्रम बिना पूर्व सूचना के बना था। इसके बाद वह यहां के सबसे बड़े गांव सारकोट पहुंचे। सीएम को अपने बीच पाकर सारकोट के लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। सीएम ने यहां लोगों की समस्याओं की सुनवाई भी की। अधिकारियों को जल्द ही निस्तारण का आदेश भी दिया। उन्होंने सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने की घोषणा की। इससे यहां के निवासियों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अब गांव का विकास तेजी से होगा। साथ…
देश में कूड़ा प्रबंधन एक बड़ा मसला है। राजधानी दिल्ली में तो यह चुनाव की दशा-दिशा तक तय कर देता है। आए दिन कूड़ा प्रबंधन से संबंधित खबरें हिंदी-अंग्रेजी के साथ चैनलों की सुर्खियां बनती हैं। इन सबके बीच ऋषिकेश ने कूड़ा प्रबंधन में देश के निकायों के सामने एक नायाब उदाहरण पेश किया है। देशभर में इसकी सराहना की जा रही है। नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को न सिर्फ सफलता पूर्वक एकत्रित कर रहा है, बल्कि इसे रीसाइकिल के जरिए फिर कई तरह से इस्तेमाल भी कर रहा है। ऋषिकेश देश का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां पर…
12 अप्रैल से Chardham Yatra 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुए। हालत यह तक हो गई कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट क्रैश हो गई। जहां ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो रहा था वहां लंबी कतारें लगी रहीं। इन सबके बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिकॉर्ड आठ लाख कम तीर्थयात्री पहुंचे। जबकि, प्रदेश सरकार की ओर से दावा 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का किया गया था। साथ ही प्रचार भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा हुआ था। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कारण रहा…
Chardham Yatra 2024: रविवार रात नौ बजकर सात मिनट पर बद्रीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। इस मौके पर दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। बद्रीविशाल की जय के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर परिसर में महिला मंगल दल बामणी और पांडुकेश्वर की महिलाओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सेना व श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। इससे पहले दिनभर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा। पूर्व की भांति सुबह साढ़े चार बजे बदरीनाथ की…
अतुल्य उत्तराखंड ब्यूरो के लिए प्रिया शांडिल्य सेब की फसल ने हिमाचल और Uttarakhand दोनों ही राज्यों के हजारों लोगों को रोजगार दिया है। सेब आज भारत के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान करता है। इस परिप्रेक्ष्य में सवाल उठते हैं, क्या सेब उत्पादन में उत्तराखंड, हिमाचल के समकक्ष है? कहां बेहतर गुणवत्ता के सेब मिलते हैं? कितने क्षेत्र में सेब की खेती होती है? दोनों राज्यों की बागवानी में कौन सी मुख्य भिन्नताएं हैं? सरकारी सहायता और सुविधाओं का प्रभाव कितना है और किन सुधारों की आवश्यकता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर में न केवल इन राज्यों के आर्थिक…
Prostate Cancer जैसी बीमारी के बारे में माना जाता है कि ये आम तौर पर बुजुर्गों में विकसित होती है, लेकिन भारत में अब 50 वर्ष से कम आयु के पुरुषों में इसके मामले बढ़ रहे हैं। यही नहीं, देरी से पता चलने के कारण यह जानलेवा भी साबित हो रहा है। अगर समय पर पता चल जाए तो आसानी से इसका इलाज संभव है। प्रख्यात शोध जर्नल ‘लैंसेट’ के एक हालिया रिसर्च पेपर की मानें तो भारत में 2040 तक प्रोस्टेट कैंसर के मामले दोगुने होकर हर साल 71 हजार तक पहुंच जाएंगे। अभी इस बीमारी के 33 हजार…
देश में भले ही डिजिटल क्रांति का दौर चल रहा है लेकिन, उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में लोग निर्बाध रेडियो प्रसारण तक से महरूम हैं। दुर्गम भौगोलिक चुनौतियां और सुरक्षा इसके प्रमुख कारण बताए जाते हैं। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में भी लोग रेडियो प्रसारण सुन सकें इसकी कवायद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में ट्रांसमीटर लगाने और क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इनमें Munsiyari भी शामिल है। यहां पर पांच किलोवॉट का ट्रांसमीटर लगना प्रस्तावित है। तीरंदाज डॉट कॉम और अतुल्य उत्तराखंड की टीम ने इस…
यूपी-उत्तराखंड समेत उन राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है जहां पर Bulldozer Action का चलन जोरों पर है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि बिना 15 दिन पहले नोटिस दिए बगैर तोड़फोड़ नहीं की जा सकती है। बुधवार को दिए गए अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने संविधान में दिए गए उन अधिकारों को ध्यान में रखा है, जो राज्य की मनमानी कार्रवाई से लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। सरकार जज नहीं बन सकती। इसके साथ ही शीर्ष कोर्ट ने कहा, कानून…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए विकास जोशी देश के प्रमुख हिल स्टेशन आज रेल सेवा से जुड़ चुके हैं लेकिन पहाड़ों की रानी मसूरी इनमें शामिल नहीं है। ऐसा नहीं है कि मसूरी को रेल सेवा से जोड़ने के प्रयास नहीं किए गए। प्रयास हुए लेकिन सफल नहीं हो पाए। अगर सबकुछ ठीक रहता तो कोलकाता की तरह ही मसूरी में भी आज ट्राम सेवा चल रही होती। देहरादून से मसूरी के बीच ट्राम सेवा शुरू करने के सारे इंतजाम किए जा चुके थे। काम भी शुरू हो चुका था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ना सिर्फ ये प्रोजेक्ट बंद…