Uttarakhand के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन में सेवाकाल के दौरान एक बार मानकों में छूट दी जाएगी। कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से प्रमोशन में छूट की मांग की जा रही थी। पदोन्नति में यह छूट 50 प्रतिशत तक मिलेगी। यह निर्णय प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक में लिए गए। इस निर्णय से उन कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनके पद से ऊपर वाला पद लंबे समय से खाली है और वे उस पद के लिए 50 प्रतिशत अहर्ता पूरी करते हैं। मिसाल के तौर पर यदि किसी पद पर पदोन्नति के लिए 10 साल की सेवा…
Author: teerandaj
आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 के ये आंकड़े चिंताजनक हैं। उत्तराखंड में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद राज्य में कुपाषित और अति कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पिछले चार वर्षों में करीब ढ़ाई गुना कुपाषित बच्चों की संख्या बढ़ी है। इस वित्तीय वर्ष में तो करीब 430 करोड़ रुपये इस मद में खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद हालात चिंताजनक हैं। बतादें कि कुपोषण का असर बच्चे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। राज्य सरकार की ओर से से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार देने के लिए टेक होम राशन…
Chamoli Avalanche : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिक को हर हाल में रेस्क्यू करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खोज एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा…
बसपा में घमासान : यूपी में कभी राज करने वाली बसपा में इन दिनों घमासान मचा है। रविवार को बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। दूसरी ओर, आकाश के बड़े भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी। दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है। मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं है। रविवार को मायावती ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि मेरे जीते जी कोई पार्टी…
मुनि की रेती (ऋषिकेश) में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग महोत्सव योग साधकों को एक मंच देने का काम करता है। योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा के विश्वास का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र ने भी योग के महत्व को स्वीकार किया है। आज पूरे देश व दुनिया के लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश ऋषि-मुनियों की तपस्थली है। यह भूमि योग की जननी है और साहसिक व धार्मिक पर्यटन की अनेक संभावनाएं समेटे हुए है। इसी…
नया शोध : जलवायु परिवर्तन के खतरनाक असर से कुछ भी अछूता नहीं है। चाहे वह इंसान हो या फिर प्रकृति। जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और पहाड़ों के बर्फ के साथ-साथ ग्लेशियर भी तेजी से पिघल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ द्वारा किए गए शोध में इस बात की पुष्टि हुई है। एक नए अध्ययन के अनुसार, ग्लेशियर्स से 2000-23 तक सालाना अनुमानित 273 बिलियन टन बर्फ पिघल चुकी है, जिससे वे समुद्र के बढ़ते स्तर में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता बन गए। अगर इसी तरह से ग्लेशियर…
Chamoli Avalanche : रविवार को लापता चारों मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए। शवों को माणा पोस्ट लाया जा रहा है। इसी के साथ रेस्क्यू अभियान पूरा हुआ। 54 मजदूरों में 8 की मौत हो गई। 46 सकुशल बचा लिए गए। चार की इलाज के दौरान मौत हुई है। दरअसल, पहले खबर आई थी 57 लोग फंसे हैं। बाद में पता चला कि यह संख्या 55 है। दो मजदूर छुट्टी पर गए थे। अब पता चला रहा है कि एक अन्य मजदूर भी छुट्टी पर गया था। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। इससे पहले…
Chamoli Avalanche : माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों का शनिवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अब तक कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया है कि बर्फ में दबे चार मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 46 मजदूर सुरक्षित हैं। सीएम धामी भी मौके पर मौजूद हैं। शनिवार को सुबह माननीय मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और ज्योतिर्मठ में राहत और बचाव कार्यों…
शोध … मिर्गी यानी एपिलेप्सी से पीड़ित मरीजों की संख्या दुनिया भर में बढ़ रही है। यह दुनिया का चौथा सबसे आम तंत्रिका संबंधी विकार है। यह आमतौर पर नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है। हाल ही आए अध्ययन के मुताबिक, दुनिया में 5.2 करोड़ लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित हुई है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरीज एंड रिस्क फैक्टर्स स्टडी 2021 (जीबीडी) पर आधारित इस अध्ययन के मुताबिक 1990 से 2021 के बीच मिर्गी से पीड़ित लोगों की संख्या में 10.8 फीसदी की वृद्धि हुई है। गरीब…
Uttarakhand के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि काम में लापरवाही करने वाले सरकारी कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जाए। उन्होंने जल्द ही सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे कर्मचारियों की सूची बननी शुरू हो गई है। सीएम के निर्देश के बाद कर्मचारियों में खलबली मची है। कहा जा रहा है कि जबरन सेवानिवृत्ति की जद में बहुत से कर्मचारी आएंगे। दरअसल, केंद्र सरकार पहले से ही स्वैच्छिक रिटायटमेंट को प्रमोट कर रही है। इसके तहत हजारों कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति ली है। अब उत्तराखंड सरकार भी इसी नक्शेकदम…
Economic Survey Report : पयर्टकों को साल के बारहों महीने रिझाने वाले पहाड़ निवेशकों को नहीं लुभा पा रहे हैं। हालात यह है कि मैदानों में 85 तो पर्वतीय जिलों में महज 15 प्रतिशत स्टार्टअप हैं। इसमें भी गजब की बात यह है कि बागेश्वर, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में एक भी स्टार्टअप नहीं हैं। यह जानकारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट से है। अर्थ एवं संख्या विभाग की ओर से यह सर्वे कराया गया था। केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी स्टार्टअप के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। इसके परिणाम भी सामने आए हैं। लेकिन, पहाड़ों की तस्वीर…
Chamoli Avalanche Latest News: भारत-चीन की सीमा पर स्थित चमोली के माणा के पास शुक्रवार को हुए भूस्खलन में फंसे 55 में से 50 मजदूरों को निकाल लिया गया है। 5 की खोज जारी है। बचाव अभियान में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ लगी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार तक सभी को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। चार मजदूरों की मौत हो गई। सीएम धामी ने चार मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। सीएम धामी धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा। सीएम धामी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया…
ऋषिकेश में आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के जरिये योग साधकों और प्रशिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली का भी संदेश मिलेगा। आयोजन के दौरान योगिक डाइट उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वैलनेस पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा, गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में 01 से 07 मार्च के बीच अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि योग महोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों के लिए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और संतुलित यौगिक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। यह विशेष आहार योजना योग…
चमोली एवलांच :चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माना गांव के पास ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 32 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष 25 मजदूरों की तलाश जारी है। आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस पूरी घटना और राहत कार्य के बीच एक सवाल उठ रहा है कि मौसम विभाग की भारी बर्फबारी की चेतावनी के…
UKPSC Latest News : उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू 1650 अंकों की होगी। आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस प्री व मुख्य परीक्षा का विस्तृत अपडेट सिलेबस जारी कर दिया है। अपडेट सिलेबस अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 39 पेज में सबकुछ विस्तार से बताया गया है। अभ्यर्थी इसी हिसाब से अपनी तैयारी को अंजाम दे सकते हैं। प्री परीक्षा 300 अंकों और मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होगी, जबकि 150 अंकों का इंटरव्यू होगा। यह भी पढ़ें : अलविदा महाकुंभ… संतों-सितारों, राजनेताओं-उद्योगपतियों के अद्भुत समागम का साक्षी बना संगम का किनारा आयोग के सचिव…
संगम तट पर अनेक गौरवशाली क्षणों को अविस्मरणीय बनाकर विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व की आखिरी डुबकी के साथ विदा हो गया। दुनिया के लिए इसकी सांस्कृतिक चेतना अनुकरणीय और यादगार बन गई। संतों-सितारों और राजनेताओं के अद्भुत समागम का भी यह साक्षी बना। महाकुंभ में विश्व की सबसे धनी महिलाओं में शुमार अमेरिकी महिला उद्योगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने संगम पर कल्पवास कर भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया तो दुनिया में गिनती के अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने सेवा के जरिये इसे अविस्मरणीय बना दिया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री…



















