महाकुंभ में धामी ने सोमवार को परिवार संग त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया। सीएम ने इसे धार्मिक महापर्व बताते हुए कहा कि संगम में डुबकी लगाना अपने आप में बहुत बड़े धर्म का काम है। धामी ने हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ की तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। जिससे हरिद्वार कुंभ भी प्रयागराज की तरह ऐतिहासिक और सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तराखंड सरकार महाआयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध…
Author: teerandaj
सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुंभ में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी आगमन हुआ। भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुंभ में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने पूरी आस्था के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पावन डुबकी लगाने से पहले राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में पुष्प और नारियल अर्पित किया और…
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिवार और कैबिनेट मंत्रियों संग महाकुंभ पहुंचे। इस अवसर पर सभी संतों ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सेक्टर-09 के आचार्य शिविर में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी संतों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर पूज्य संतों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की कल्पना में पूज्य संतों का आशीर्वाद सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना,…
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक सांस्कृतिक समागम महाकुंभ ने दुनिया को अचंभित कर रखा है। दुनियाभर के बड़े धार्मिक आयोजनों में यह अपनी विशेष पहचान बना चुका है। प्रयागराज में मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के पावन संगम में बीते 30 दिनों में आस्था का अटूट रेला उमड़ रहा है। प्रतिदिन महाकुंभ में श्रद्धाभाव से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करें तो औसतन 1.44 करोड़ लोग हर रोज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। महाकुंभ के जरिए सनातनियों की आस्था और श्रद्धा की बेमिसाल लहर देखने को मिल रही है। यह…
Mahakumbh में जिस कदर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 26 फरवरी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा। महाकुंभ के 27वें दिन यानी, शनिवार आठ फरवरी को एक करोड़ 22 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 42 करोड़ के पार हो गई है। रविवार को भी संगम में काफी भीड़ है। यह भी पढ़ें : वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान दरअसल, भारी भीड़ के कारण बहुत से लोग तीनों अमृत स्नान बीत जाने का इंतजार किया।…
Crime In Uttarakhand : ये आंकड़े चिंतानजक हैं। देवभूमि में साल 2022 व 2023 की तुलना में मर्डर-किडनैपिंग के मामलों में वृद्धि हुई है। हालांकि, अन्य गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है। दुष्कर्म, डकैती, दहेज हत्या, छिनैती में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई हैं। लेकिन, हत्या और अपहरण के मामलों में तेजी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। यह खुलासा एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) के माध्यम से पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों से हुआ है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड में वर्ष 2024…
पहाड़ के वो इलाके जहां बेटियों के जीवन में चूल्हा-चौका, घर परिवार की जिम्मेदारी के अलावा और कोई उम्मीद नहीं की जाती है वहीं पर ये बेटियां ड्रोन दीदी बनकर ड्रोन उड़ा रही हैं। पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रोशनी और उत्तरकाशी की जशोदा। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने कुछ समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं देखा था। चलाने तो दूर की बात। लेकिन आज ये ड्रोन उड़ा रही हैं। ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं। यह भी पढ़ें : 38th…
38th National Games का उद्घाटन जहां देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ था तो वहीं, समापन हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा। धामी सरकार उद्घाटन समारोह की तरह इसको भी यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी की है। मशहूर गायक सुखविंदर, कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा समारोह में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में देवभूमि के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई रिकॉर्ड बनाए हैं। विजेता खिलाड़ियों की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप)…
मिल्कीपुर उपचुनाव : लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या में भाजपा की हार की हुई थी। सपा के मिल्कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को हरा दिया था। विपक्षी दलों ने इस जीत पर भाजपा को खूब चिढ़ाया था। अखिलेश यादव अवधेश प्रसाद का हाथ थाम संसद में प्रवेश किया था। उन्हें आगे की पंक्ति में बैठाया था। इसके बाद से ही सीएम योगी ने इस सीट पर नजर गड़ा दी थी। तब से तैयारियां की जा रही थीं। आठ फरवरी को आए नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। यहां भाजपा के चंद्रभानु पासवान 61710…
Delhi Election Result : दिल्ली चुनावों में भी उत्तराखंडियों की धमक दिखी। विधानसभा चुनावों में मुस्तफाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट और पड़पड़गंज से रविंदर सिंह नेगी ने बड़ी जीत दर्ज की। नेगी ने अवध ओझा को 28072 हजार वोटों से हरा दिया। नेगी को कुल 74060 मत मिले। अवध ओझा को 45988 वोट मिले हैं। वहीं, मोहन सिंह बिष्ट ने आप के आदिल अहमद खान को 17578 वोटों से हरा दिया। बिष्ट को 85215 मत मिले। वहीं, आदिल 67637 वोट पा सके। तीसरे नंबर पर ओवैसी की पार्टी के ताहिर हुसैन रहे। उनको 33474 हजार वोट मिले।…
Delhi Election Result : भाजपा ने आखिरकार 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिलाने में कामयाबी हासिल कर ली है। खास बात यह है कि चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हार गए। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 3182 वोटों से हरा दिया। वहीं, तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही भाजपा में अब सीएम सीएम फेस कौन होगा इसपर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, कहा जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा प्रबल दावेदार हैं। जीत के बाद प्रवेश…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए चंदन सिंह घुघत्याल खगोलशास्त्र भी 108 की महिमा को और गहराई से उजागर करता है। पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी सूर्य के व्यास का लगभग 108 गुणा है। पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी लगभग 93 मिलियन मील (या लगभग 150 मिलियन किलोमीटर) है, जिसे 1 खगोलीय इकाई कहा जाता है। सूर्य का व्यास लगभग 864,000 मील (या लगभग 1.39 मिलियन किलोमीटर) है। यदि आप पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी को सूर्य के व्यास से विभाजित करें, तो भागफल 107.7 यानी लगभग 108 होगा। पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 384,400 किमी है,…
धार्मिक स्थल कैंची धाम में जल्द ही उत्तराखंड का पहला रूफटॉप हेलीपैड बनने जा रहा है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हेलीपैड से कुमाऊं क्षेत्र के तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हेलीपैड के साथ ही यहां तीन मंजिला पार्किंग सुंदरीकरण प्रकाश व्यवस्था और आस्था पथ मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाई जाएगी काउंटरों की संख्या, 24 घंटे होगा रजिस्ट्रेशन कैंची धाम में जल्द ही रूफटॉफ हेलीपैड बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शासन से मौखिक स्वीकृति मिल चुकी है। आदेश आते ही इसपर काम…
National Games के तहत पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग में उत्तराखंड के मुक्केबाजों ने अपना जलवा कायम रखा। बॉक्सर निवेदिता कार्की ने उत्तराखंड की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। 50 किलो भार वर्ग में प्रदेश की निवेदिता कार्की ने सेमीफाइनल में चंडीगढ़ की रितिका को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी। जीत के बाद निवेदिता ने कहा कि पूरा स्टाफ का साथ रहा। अपने यहां पर खेलने का भी लाभ मिला। कार्की ने बेहतरीन आयोजन के लिए राज्य सरकार को भी धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाई जाएगी काउंटरों की संख्या,…
बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस बार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हरिद्वार-ऋषिकेश में 20-20 काउंटर और विकास नगर में 15 काउंटर बनाए जाएंगे। यहां पर शुरुआती 15 दिनों तक ये काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके बाद भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। साथ ही बड़कोट, हिना, श्रीनगर और गुप्तकाशी में भी काउंटर खोला जा सकता है। बतादें कि पिछली बार चारधाम यात्रियों को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा…
सनातन आस्था के महापर्व, महाकुंभ में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था का स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं। महाकुंभ अब तक लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। सनातन आस्था का जुड़ाव इतना गहरा है कि महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान करने पाकिस्तान के सनातन मतावलंबी भी प्रयागराज पहुंचे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा। सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर अपने पूर्वजों की अस्थियों का संगम में विसर्जन किया। महाकुंभ की व्यवस्था और सनातन आस्था के दिव्य भव्य आयोजन को देखकर सभी पाकिस्तानी…



















