Author: teerandaj

38th National Games का उद्घाटन जहां देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ था तो वहीं, समापन हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा। धामी सरकार उद्घाटन समारोह की तरह इसको भी यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी की है। मशहूर गायक सुखविंदर, कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा समारोह में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में देवभूमि के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई रिकॉर्ड बनाए हैं। विजेता खिलाड़ियों की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप)…

Read More

मिल्कीपुर उपचुनाव : लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या में भाजपा की हार की हुई थी। सपा के मिल्कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को हरा दिया था। विपक्षी दलों ने इस जीत पर भाजपा को खूब चिढ़ाया था। अखिलेश यादव अवधेश प्रसाद का हाथ थाम संसद में प्रवेश किया था। उन्हें आगे की पंक्ति में बैठाया था।  इसके बाद से ही सीएम योगी ने इस सीट पर नजर गड़ा दी थी। तब से तैयारियां की जा रही थीं। आठ फरवरी को आए नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। यहां भाजपा के चंद्रभानु पासवान 61710…

Read More

Delhi Election Result : दिल्ली चुनावों में भी उत्तराखंडियों की धमक दिखी। विधानसभा चुनावों में मुस्तफाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट और पड़पड़गंज से रविंदर सिंह नेगी ने बड़ी जीत दर्ज की। नेगी ने अवध ओझा को 28072 हजार वोटों से हरा दिया। नेगी को कुल 74060 मत मिले। अवध ओझा को 45988 वोट मिले हैं।  वहीं, मोहन सिंह बिष्ट ने आप के आदिल अहमद खान को 17578 वोटों से हरा दिया। बिष्ट को 85215 मत मिले। वहीं, आदिल 67637  वोट पा सके। तीसरे नंबर पर ओवैसी की पार्टी के ताहिर हुसैन रहे। उनको 33474 हजार वोट मिले।…

Read More

Delhi Election Result : भाजपा ने आखिरकार 27 साल बाद दिल्ली में कमल खिलाने में कामयाबी हासिल कर ली है। खास बात यह है कि चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हार गए। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 3182 वोटों से हरा दिया। वहीं, तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को 675 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही भाजपा में अब सीएम सीएम फेस कौन होगा इसपर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, कहा जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा प्रबल दावेदार हैं। जीत के बाद प्रवेश…

Read More

अतुल्य उत्तराखंड के लिए चंदन सिंह घुघत्याल खगोलशास्त्र भी 108 की महिमा को और गहराई से उजागर करता है। पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी सूर्य के व्यास का लगभग 108 गुणा है। पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी लगभग 93 मिलियन मील (या लगभग 150 मिलियन किलोमीटर) है, जिसे 1 खगोलीय इकाई कहा जाता है। सूर्य का व्यास लगभग 864,000 मील (या लगभग 1.39 मिलियन किलोमीटर) है। यदि आप पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी को सूर्य के व्यास से विभाजित करें, तो भागफल 107.7 यानी लगभग 108 होगा। पृथ्वी से चंद्रमा की औसत दूरी 384,400 किमी है,…

Read More

धार्मिक स्थल कैंची धाम में जल्द ही उत्तराखंड का पहला रूफटॉप हेलीपैड बनने जा रहा है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस हेलीपैड से कुमाऊं क्षेत्र के तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हेलीपैड के साथ ही यहां तीन मंजिला पार्किंग सुंदरीकरण प्रकाश व्यवस्था और आस्था पथ मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें :  चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाई जाएगी काउंटरों की संख्या, 24 घंटे होगा रजिस्ट्रेशन कैंची धाम में जल्द ही रूफटॉफ हेलीपैड बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शासन से मौखिक स्वीकृति मिल चुकी है। आदेश आते ही इसपर काम…

Read More

National Games के तहत पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग में उत्तराखंड के मुक्केबाजों ने अपना जलवा कायम रखा। बॉक्सर निवेदिता कार्की ने उत्तराखंड की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया। 50 किलो भार वर्ग में प्रदेश की निवेदिता कार्की ने सेमीफाइनल में चंडीगढ़ की रितिका को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी। जीत के बाद निवेदिता ने कहा कि पूरा स्टाफ का साथ रहा। अपने यहां पर खेलने का भी लाभ मिला। कार्की ने बेहतरीन आयोजन के लिए राज्य सरकार को भी धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें :  चारधाम यात्रा के लिए बढ़ाई जाएगी काउंटरों की संख्या,…

Read More

बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए चारधाम यात्रा  पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इस बार ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हरिद्वार-ऋषिकेश में 20-20 काउंटर और विकास नगर में 15 काउंटर बनाए जाएंगे। यहां पर शुरुआती 15 दिनों तक ये काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके बाद भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। साथ ही बड़कोट, हिना, श्रीनगर और गुप्तकाशी में भी काउंटर खोला जा सकता है। बतादें कि पिछली बार चारधाम यात्रियों को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा…

Read More

सनातन आस्था के महापर्व, महाकुंभ में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था का स्नान करने प्रयागराज आ रहे हैं। महाकुंभ अब तक लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। सनातन आस्था का जुड़ाव इतना गहरा है कि महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान करने पाकिस्तान के सनातन मतावलंबी भी प्रयागराज पहुंचे हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा। सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर अपने पूर्वजों की अस्थियों का संगम में विसर्जन किया। महाकुंभ की व्यवस्था और सनातन आस्था के दिव्य भव्य आयोजन को देखकर सभी पाकिस्तानी…

Read More

हरिद्वार में ही Chardham Yatra के यात्रियों को ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर एक ही परिसर में सारी सुविधाएं मिल सकेंगी। उनके ठहरने और यात्रा पड़ाव के तौर पर अन्य सुविधाओं को विकसित करने की योजना भी बन रही है। फिलहाल अभी शासन ने नगर निगम प्रशासन को स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। शासन की मंशा के अनुरूप पर्यटन विभाग नगर निगम से जमीन लेगा। वहीं, प्रवर्तन और पुलिस विभाग इस प्रस्ताव की रूपरेखा में अहम कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। यह उसी तरह से व्यवस्था देने के लिए बनाया जाएगा जैसे ऋषिकेश स्थित पंजीकरण कार्यालय…

Read More

Uttarakhand Budget Session 18 फरवरी सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद अगले दिन 19 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर सकती है। इस बार बजट सत्र देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पहली बार देहरादून में पेपरलेस सत्र होगा। इसके विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की ओर से 18 फरवरी से बजट सत्र आहूत करने की मंजूरी दी गई।पेपरलेस बजट के लिए विधानसभा सभा मंडप…

Read More

यूपी के सीएम Yogi Adityanath ने कृषि, पशुपालन और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, कृषि-पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोका जा सकेगा। उन्होंने उत्तराखंड को नशामुक्त और देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता भी बताई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचूर के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के पहले दिन बृहस्पतिवार को उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ…

Read More

38th National Games में उत्तराखंड के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। योग प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक और पदक झटका। उत्तराखंड की टीम ने आर्टिस्टिक ग्रुप पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। हालांकि, योगासन में पश्चिम बंगाल ओवरऑल चैंपियन रहा। तीन स्वर्ण, एक रजत के साथ पश्चिम बंगाल पदक तालिका में पहले पायदान पर रहा। हरियाणा एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तराखंड एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पंजाब एक कांस्य पदक जीत कर पदक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहा। …

Read More

PM Narendra Modi ने बुधवार को महाकुंभ में अचला सप्तमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ साथ थे। तीन ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीएम ने संगम में स्नान किया। हालांकि, श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से पीएम ने अक्षयवट के दर्शन नहीं किए। स्नान के बाद पीएम ने संगम पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का नाव से ही अभिवादन किया। पीएम के दौरे की खास बात यह थी कि प्रयागराज में कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ। सिर्फ अरैल में जहां उनका हेलिकॉप्टर उतरा वही रूट डायवर्ट किया गया था।…

Read More

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक, गीतकार, निदेशक व नाटककार जीत सिंह नेगी की जयंती पर उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच की ओर से दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड लोक-भाषा साहित्य मंच दिल्ली के संयोजक दिनेश ध्यानी ने कहा कि वैसे तो कई दस्तावेजों में जीत सिंह नेगी जी की जयंती 2 फरवरी 1925 लिखी है पर कुछ में 1927 लिखी है। ये आयोजन स्वर्गीय जीत सिंह नेगी जी की शताब्दी जयंती की शुरुआत है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में देहरादून में एक विशाल आयोजन किया जाएगा और उसी वर्ष से जीत सिंह…

Read More

मंगलवार को उत्तराखंड को 38th National Games में दूसरा गोल्ड मिला। रीना सेन ने सी-1 केनाय ओपन सलालम प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। मध्यप्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता गोल्ड जीतने वाली रीना सेन को 12 लाख की राशि पुरस्कार दी जाएगी। किसी भी राष्ट्रीय खेल में किसी भी राज्य की ओर से दी जाने वाली यह सबसे अधिक राशि है। इससे पहले वुशु में देहरादून के अचोम तपस ने स्वर्ण पदक जीता था। उत्तराखंड जैसी पौष्टिकता और…

Read More