Author: teerandaj

मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज Mahakumbh में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर साफ देखने को मिल रहा है। हर दिशा से श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ रहे हैं। रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप और हाइवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है। पिछले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) में ही सवा करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया है। मौनी अमावस्या के दिन करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। मेला प्रशासन और कुम्भ पुलिस की हरसंभव कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा…

Read More

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। रविवार 26 जनवरी को उत्तराखंड में 38th National Games का आगाज हो गया। हल्द्वानी में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ खेलों की शुरुआत हो गई है। अब 28 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पीएम मोदी खेलों का उद्घाटन करेंगे। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज सबसे पहले ट्रायथलॉन प्रतियोगिता शुरू हुई। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले दिन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में व्यक्तिगत कैटेगरी में अलग-अलग राज्य के 16 खिलाड़ी भाग लिए। व्यक्तिगत स्प्रिंट में 32 पुरुष और 32 महिला खिलाडियों ने भाग लिया। खिलाड़ी 750 मीटर तैराकी के बाद 20…

Read More

किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर की पदवी मिलने के बाद छिड़े विवाद पर फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni (श्रीयामाई ममतानंद गिरि) ने कहा कि वह पिछले 12 साल से कठोर ब्रह्मचर्य में हैं। तपस्या के बाद दीक्षा ली है, लाइमलाइट में आने के लिए नहीं। शनिवार को किन्नर अखाड़ा शिविर में पत्रकारों से ममता ने कहा, निभाना कठिन है। संन्यास लेना कोई फैशन नहीं है। कुछ को मेरी यह अवस्था देखकर दुख हो रहा होगा। अंडरवर्ल्ड से जुड़े विवादों से जुड़े सवाल को टालते हुए कहा कि मां सीता को भी अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। ममता ने कहा, शायद यह उनके पिछले…

Read More

Republic Day 2025  के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने झांकी को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिया है-उत्तराखंड की झांकी में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को बखूबी प्रस्तुत किया गया है। हमारी सरकार भी पर्यटकों की सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए हर संभव सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखंड की झांकी का मनमोहक दृश्य ! उत्तराखंड की…

Read More

गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। Uttarakhand के छह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस साल राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। इनमें एक कर्मचारी को विशिष्ट सेवा के आधार पर पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। यह भी पढ़ें : सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के सभी करें अपने दायित्वों का निर्वहन : सीएम धामी देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर राष्ट्रपति पदक प्रदान…

Read More

पूरे देश में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास पर झंडा फहराया। इस अवसर पर सीएम धामी ने संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को सशक्त, विकसित भारत के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य…

Read More

Nikay Chunav : महीनों की गहमागहमी रविवार सुबह तक खत्म हो गई। 11 निगमों में से भाजपा ने 10 पर कब्जा जमा लिया है। एकमात्र श्रीनगर में मेयर पद पर निर्दलीय आरती भंडारी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। ऋषिकेश सीट पर देर रात तक हंगामा होता है। पांचवें राउंड तक भाजपा के शंभू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर से 3605 वोटों से आगे थे। इसके बाद अंतिम राउंड का परिणाम आने में देरी हुई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर निगमों में ये जीते अल्मोड़ा में भाजपा…

Read More

प्रधानमंत्री 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक उद्घाटन करने के लिए उत्तराखंड में होंगे। इसी के एक दिन पहले यानी 27 जनवरी को राज्य में बहुप्रतिक्षित UCC लागू हो जाएगा। इसी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी यूसीसी पोर्टल लॉन्च करेंगे। नए कानून के तहत विवाह पंजीकरण लिव-इन रिलेशनशिप लिव-इन में जन्मे बच्चे और लिव-इन रिलेशन के नियमों में बदलाव होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के सचिव शैलेश बगोली ने सभी विभागों को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि 27 जनवरी को ही मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी यूसीसी के पोर्टल की लांचिंग भी करेंगे। 27 जनवरी से ही…

Read More

महाकुंभ में हिमालयन सिद्ध योगी पीठाधीश्वर के शिविर में विभिन्न राज्यों के भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। डॉ. स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज शिविर में भक्तों को आशीर्वाद देने के साथ प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही जाने दे रहे हैं। इसी क्रम में हिमाचल कामाख्या मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य निरंजन दास जी भी हिमालयन शिविर में पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने भक्तों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया। उनके कई सवालों के जवाब दिए। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद के शिविर में विभिन्न राज्यों के कलाकार…

Read More

38वें नेशनल गेम्स : उत्तराखंड में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय खेलों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। धामी सरकार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर छोटी-छोटी चीजों का भी खास ख्याल रखा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्टेडियम देहरादून का स्थलीय निरीक्षण कर शुभारंभ के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। 26 जनवरी से शुरू हो रहे इन खेलों का औपचारिक उद्घाटन 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आठ जिलों के 12 शहरों में 35 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के लिए पूरे…

Read More

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड एकदम तैयार है। सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने गढ़वाल व कुमाऊं परिक्षेत्र सहित समस्त जनपद प्रभारियों, सेनानायकों एवं संबंधित इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के साथ त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था, फोर्स व्यस्थापन प्लान, यातायात प्लान, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक उपकरण के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। यह भी पढ़ें  : लक्ष्य सेन सौंपेंगे पीएम मोदी को मशाल…युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू उन्होंने बताया कि दस हजार खिलाड़ियों के साथ पुलिसकर्मी साये की तरह रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी…

Read More

महाकुंभ में शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के कई मत्री भी साथ थे। गंगा स्नान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। यह भारतीयता का और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर डुबकी लगाने के लिए आते हैं। किसी को यदि भारत और भारतीयता…

Read More

नागाओं की रहस्यमय दुनिया के बारे में हर कोई जानना चाहता है। प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में भी उनको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु तो उनकी चरण रज लेने के लिए आतुर रहते हैं। विदेशी पर्यटक भी नागाओं के बारे में जानने को उत्सुक दिखाई देते हैं। मेले में बड़ी संख्या में विदेशी आए हैं। इनमें से अधिकांश अखाड़ों में जाकर या मेले में जहां नागा दिख रहे हैं उनसे बात कर रहे हैं। इनके साथ में एक ट्रांसलेटर भी होता है। ताकि, भाषा बाधा न बने। उनकी माला, जटाएं, टीका सबकुछ निराला…

Read More

38th National Games के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार हो चुका है। धामी सरकार राष्ट्रीय खेलों का जमकर प्रचार-प्रसार भी कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि पीएम मोदी को मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी सौपेंगे। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर मशाल पीएम को सौंपी जाएगी। लक्ष्य और चिराग सेन दोनों भाई राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निश्चित होने के बाद खेलों की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है। धामी सरकार आयोजन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यह…

Read More

अखाड़ों के लिए केवल महाकुंभ अमृत स्नान का अवसर नहीं होता, बल्कि यह उनके विस्तार का भी एक महत्वपूर्ण समय होता है। विशेष रूप से महाकुंभ में नए नागा संन्यासियों की दीक्षा होती है, जो प्रशिक्षु साधुओं के लिए प्रयागराज कुंभ में अहम होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जूना अखाड़े के महंत रमेश गिरि ने बताया कि 17 जनवरी को धर्म ध्वजा के नीचे तपस्या और संस्कार की शुरुआत होगी। इस दौरान साधुओं को 24 घंटे बिना भोजन और पानी के तपस्या करनी होगी। इसके बाद, अखाड़ा कोतवाल के साथ सभी साधुओं को गंगा तट पर ले जाया जाएगा,…

Read More

तीर्थराज प्रयागराज में जब उजाले की एक किरण तक नहीं निकली थी, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महाकुंभ नगर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अमृत स्नान के लिए देश-विदेश से करोड़ों लोग गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर पहुंचे। पवित्र स्नान का यह दृश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा की गहराई को दर्शाता नजर आ रहा था। ब्रह्म मुहूर्त में ही लोगों ने पतित पावनी गंगा और संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाकर सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मेला प्रशासन की मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक 1.60…

Read More