Nainital Highcourt ने एक महत्वपूर्ण फैसले में बागेश्वर जिले में खड़िया खनन पर रोक लगा दी। खास बात यह है कि कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। इसके लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति की गई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। नौ जनवरी को खनन निदेशक को तलब किया है। अब देखना होगा कि खनन निदेशक हाईकोर्ट को क्या बताते हैं। उनके पास ग्रामीणों के घरों को बचाने की क्या योजना है। यह भी पढ़ें : उत्सुकता … 183 देशों के 6200 से ज्यादा शहरों के लोग Mahakumbh की वेबसाइट पर आए बतादें…
Author: teerandaj
उत्तराखंड के पहाड़ी अंचल में आज भी बहु-बेटियां ससुराल और मायके में च्यूड़ा, आरसा, सीज़न की दालें, उस सीज़न के कुछ फल, जंबू-फरण समौण या बुज्याड़ी के रूप में देती और लेती हैं। यही नहीं विशेष अवसरों पर भाई-बहनों के बीच भी भंगजीरा, च्यूड़ा, अखरोट, आरसा आदि के गिफ्ट लिए और दिए जाते हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में धान की कटाई मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा जल्दी शुरू हो जाती है। पर्वतीय क्षेत्रों में प्रमुखतः किंणस्यालू, सुखनंदी, डिमर्या, बर्मा, लाल साटी सहित कुछ अन्य प्रजातियों को च्यूड़ा बनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है। अगर किसी भी घर-परिवार में च्यूड़ा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 28 जनवरी से शुरू हो रहे National Games में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। मंगलवार को सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा कीं। सीएम ने बताया कि 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के…
मानवता की अमूर्त विरासत के रूप में प्रसिद्ध सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम Mahakumbh 2025 को लेकर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों में जिज्ञासा है। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए लोग इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइट्स और पोर्टल के जरिए महाकुंभ के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। इस जिज्ञासा का सबसे बड़ा समाधान उन्हें महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://kumbh.gov.in/ पर आकर मिल रहा है। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 4 जनवरी तक 183 देशों के 33 लाख से ज्यादा लोगों ने वेबसाइट पर आकर महाकुंभ के विषय में जानकारी हासिल की…
चीन में पिछले कुछ महीनों से कहर बरपा रहा HMPV वायरस की भारत में भी दस्तक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में दो बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण पाया है। तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है। इसके अलावा गुजरात में दो महीने के बच्चे में संक्रमण पाया गया है। मंत्रालय की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक, बंगलूरू के बैपटिस्ट अस्पताल में तीन महीने की एक बच्ची को ब्रोन्कोन्यूमोनिया बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पीएम को उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स के लिए आमंत्रित किया। साथ ही सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। सीएम धामी ने पीएम को प्रदेश के चल रही विकास की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की…
श्रीनगर के रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र अमन सेमल्टी Aman Semalty का चयन स्पेन के बार्सिलोना के इसादे बिजनेस स्कूल के लिए हुआ है। इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने अमन को 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी है। यह बिजनेस स्कूल QS वर्ल्ड रैंकिंग में बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में 21वें स्थान पर है। कई विदेशी यूनिवर्सिटी से एडमिशन के प्रपोजल Aman Semalty का चयन सिर्फ इसादे तक सीमित नहीं है। उन्होंने इटली की प्रतिष्ठित बोकोनी यूनिवर्सिटी के बीआईईएम (बैचलर ऑफ इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट) प्रोग्राम में भी प्रवेश प्राप्त किया है, जो QS वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें स्थान पर…
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम व्यवस्था और सुरक्षा के लिए छह रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। पुलिस से लेकर अखाड़े और वीआईपी तक के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया जा रहा है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इस लिहाज से विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी भी नामित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें : Fifth…
महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के क्रम में प्रयागराज रेल मंडल भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहा। एक ओर जहां प्रयागराज रेल मंडल के सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है, साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल मेला ट्रेनें, आश्रय स्थल, टिकट घर के साथ कई अन्य सुविधाओं का विकास हो रहा है। इसी दिशा में प्रयागराज रेल मंडल ने यात्रियों को सुखद अनुभव देने के लिए गेमिंग जोन का निर्माण किया है। उत्तर मध्य रेलवे का यह पहला गेमिंग जोन है जो महाकुंभ से पहले प्रयागराज जंक्शन पर कार्य करना शुरू…
योगी सरकार स्पेन के मैड्रिड व जर्मनी के बर्लिन के टूरिज्म फेयर में उत्तर प्रदेश के टूरिज्म ऑफरिंग्स को शोकेस करने जा रही है। इस दौरान, प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुंभ को भी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के तौर पर इन दोनों ही टूरिज्म व ट्रेड फेयर में शोकेस किया जाएगा। सीएम योगी के विजन अनुसार, उत्तर प्रदेश में हो रहा महाकुंभ 2025 धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ ही कई मायनों में विशिष्ट है और इसी विशिष्टता को इन दोनों प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आयोजनो में पूरी प्रमुखता के साथ दर्शाने की तैयारी उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग…
Uttarakhand Board Exam : 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने शनिवार को तिथियों की घोषणा की। परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 व इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में…
traffic assistant transgender : ऐसी पहल कम ही सुनाई देती है। खासकर ट्रांसजेंडरों के लिए। हैदराबाद में 39 ट्रांसजेंडरों की जिंदगी एकाएक बदल गई। तेलंगाना सरकार की एक अनोखी पहल ने इनकी अंधेरी जिंदगी में उजाला ला दिया है। दरअसल, तेलंगाना सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत 39 ट्रांसजेंडरों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया है। हैदराबाद के पटनी सेंटर में जहां इनकी ड्यूटी लगाई गई है, इनमें कई ट्रांसजेंडर यहां पर भीख मांगा करते थे। अब यहां पर यातायात पुलिस की वर्दी पहले व्यवस्था संभाल रहे हैं। लोग इन्हें इज्जत भी देते हैं। यह भी पढ़ें ……
अतुल्य उत्तराखंड के लिए साधना त्रिपाठी भव्य पेशवाई के साथ सभी 13 अखाड़े संगम स्थित अपने शिविरों में पहुंच चुके हैं। अनुमान है कि इस बार करीब 40 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान गंगा नदी में स्नान करेंगे। जन सागर, सैलाब जैसे विशेषण श्रद्धालुओं की इतनी बड़ी भीड़ की व्याख्या करने के लिए छोटे लगने लगे हैं। महाकुंभ की इस बार की तैयारियां भी अद्भुत हैं….आइए, एक नजर डालते हैं। मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक को कुंभ विस्मित करता रहा है। हांड़ कंपा देने वाली ठंड में जब कोहरे के कारण आंखें एक मीटर की दूरी पर भी कुछ देखने…
शीतकालीन चारधाम यात्रा : राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (यूएसडीएमए) के आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा सीजन-2024 में करीब 48 लाख श्रद्धालुओं ने चार धामों के दर्शन किए। बारिश और भूस्खलन के चलते कुछ समय के लिए यात्रा बाधित रही नहीं तो यह आंकड़ा 50 लाख के पार जाने की संभावना जताई जा रही थी। क्या वजह है कि गर्मियों में चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के सभी रिकॉर्ड टूट जाते हैं पर सर्दियों में ये आंकड़ा कुछ हजार के पार भी नहीं जाता? इसकी वजह है शीतकाल में यात्रा संबंधी चुनौतियां और कम सुविधाएं। सर्दियों में भी ज्यादा से ज्यादा यात्री…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन के ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। यह कृषि महाकुंभ 20 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में प्रस्तावित है। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी एवं गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा संयुक्त रूप इसका आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें … 123 वर्षों में सबसे गर्म साल रहा 2024 ब्रोशर और पोस्टर विमोचन के अवसर पर कृषि विवि के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के 04…
Climate Change : नया साल शुरू हो चुका है। देश के लगभग हर हिस्से में ठंड पड़ रही है। खासकर उत्तर भारत में। लेकिन, कड़ाके की ठंड के बीच एक गरमा गरम खबर यह है कि दुनिया भर में ठंड के दिन कम हो रहे हैं। जबकि, गर्मियों के दिनों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम औसम तापमान में 1901 के बाद से 0.90 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं इस साल का औसत तापमान 25.75 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत तापमान से 0.65 डिग्री सेल्सियस ज्यादा…





















