Accident in Uttarakhand…नवंबर का महीना उत्तराखंड को दो बड़े जख्म देकर गया। अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। यह बस पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के बराथ-किनाथ से आ रही थी और इसे रामनगर पहुंचना था। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हुई, दो लोगों ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मरचूला हादसे के जख्म अभी ताजा ही थे कि फिर 11 नवंबर को देहरादून में एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एसयूवी सवार 6 युवाओं की…
Author: teerandaj
जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया भर के पर्यावरणविद् चिंतित हैं। वैसे तो इसका असर पूरी दुनिया में दिखने लगा है लेकिन, पहाड़ी क्षेत्रों में तुलनात्मक रूप से ज्यादा है। वायुमंडल में कई सूक्ष्म तत्व हैं जो जीवन के लिए संकटकारी हैं। इनमें से एक है एरोसोल (Aerosols)। यह वायुमंडल में पाए जाने वाले सूक्ष्म कण हैं जो मौसम और जलवायु को प्रभावित करते हैं। चिंता की बात यह है कि हिमालयी क्षेत्रों में यह मानक से अधिक पाया गया है। वैज्ञानिक इसे लेकर चिंतित हैं। वायुमंडलीय एरोसोल मौसम और जलवायु अध्ययन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध…
उत्तराखंड के सीमांत जिलों में Community Radio Center खोले जाएंगे। रेडियो सेंटर से शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक, पाक कला, भाषाई, संगीत और अन्य विविधताओं को बढ़ावा मिलेगा। सामुदायिक रेडियो सेंटर से बच्चों, किशोरों, महिलाओं, किसानों और वृद्धों को जोड़ा जाएगा। यहां से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। यहां आपको बता दें कि उत्तराखंड में पहला सामुदायिक रेडियो सेंटर ऋषिकेश में पिछले साल खुला था। बतादें कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद सेना ने सामुदायिक रेडियो सेंटर शुरू किया था। यह बहुत उपयोगी…
Job में प्रेशर बहुत है। छुट्टी नहीं मिल रही। ये बातें हम लोग अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन, आपको बताते चले कि देश में ऐसी भी नौकरियां हैं जहां मोटी तनख्वाह तो मिलती है, साथ में अपने पालतू जानवरों के साथ वक्त बिताने के लिए छुट्टियां भी मिल जाया करती हैं। ये कंपनियां अपने कर्मचारियों के जिम का फीस भी भरती हैं। सिकनेस लीव की कोई लिमिट नहीं। मानसिक हेल्थ के लिए अलग से छुट्टी। वाकई यह सब सुनकर प्राइवेट नौकरी करने वाले आम कर्मचारी को रश्क हो जाए। ये नुख्शे टेक कंपनियां अपने Gen Z स्टाफ को लुभाने के…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए जेपी मैठाणी आपको पता है सत्य की राह पर चलने का रास्ता भी बेहद दुर्गम, रोमांचक और प्रकृति के अनेक रहस्यों से भरा है अगर नहीं तो चलिए सतोपंथ ट्रैक यानि सत्य के पथ पर। भारत के चार धामों में प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी तय करके आप गहरे हरे और कभी-कभी साफ नीले पानी की एक झील के निकट पहुंचते हैं, जिसका नाम सतोपंथ झील है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार महाभारत के युद्ध के बाद लगभग 36 वर्षों तक राजकाज संभालने के बाद मोक्ष प्राप्ति और शिव को क्षमा सहित…
विश्व आयुर्वेदिक कांग्रेस आयोजन की सफलता से धामी सरकार बेहद उत्साहित है। इस सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाओं को देखते हुए धामी सरकार की नजरें अब दक्षिण भारतीय कंपनियों पर टिक गई हैं। सरकार की मंशा है कि ये कंपनियां भी उत्तराखंड में आएं। इस बाबत कंपनियों से वार्ता भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में केरल आयुर्वेदशाला, श्रीधर्यम जैसी संस्थाओं के साथ उत्तराखंड का संवाद शुरू हुआ है। बतादें कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने आयुष नीति बनाई है। विश्व आयुर्वेदिक कांग्रेस में स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गजों ने इस नीति की काफी सराहना की…
मंगलवार को केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का विधेयक संसद में पेश किया। बतादें कि One Nation One Election भाजपा का चुनावी वादा है। वहीं, कांग्रेस ने इस विधेयक का पुरजोर विरोध किया है। उसका कहना है कि यह संविधान के मूल ढांचे को नष्ट कर देगा। कांग्रेस का कहना है कि इस विधेयक में चुनाव आयोग को बहुत शक्तियां दी गईं हैं। संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जनराम मेधवाल ने पेश किया। यह संविधान में 129वां संशोधन है। लोकसभा में पेश करने के बाद इसे विस्तृत चर्चा…
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस : वृक्षायुर्वेद और आधुनिक विज्ञान का मिलन केवल एक संभावना नहीं है। यह एक आवश्यकता है। यह स्थायी कृषि की ओर एक मार्ग का प्रतिनिधित्व करता है जो नवाचार को अपनाते हुए हमारी परंपराओं का सम्मान करता है। यह बातें पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने देहरादून में आयोजित चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो में कहीं। डॉ. चौहान ने पशु चिकित्सा आयुर्वेद चिकित्सा अनुभाग की अध्यक्षता की। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड निकाय चुनाव : हल्द्वानी में ओबीसी तो देहरादून में जनरल रहेगा मेयर का पद पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय…
उत्तराखंड निकाय चुनाव : शहरी विकास विभाग ने 11 नगर निगमों के नगर प्रमुख पदों पर आरक्षण की सूची जारी की है। यह सूची उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1959 और अन्य संबंधित नियमों के तहत प्रस्तावित की गई है। इस अधिसूचना के जारी होने के बाद, शहरी विकास विभाग ने सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। सात दिन के भीतर आम नागरिक, राजनीतिक दल और अन्य संबंधित पक्ष इस प्रस्ताव पर अपनी राय दे सकते हैं। यह भी पढ़ें : एंटीबायोटिक्स को बेअसर करने वाले Superbug को मात देने के लिए भारत में विकसित हुई दवा अनंतिम सूची के…
स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात से चिंतित हैं कि एंटीबायोटिक अपना असर खोते जा रही है। लेकिन, भारतीय वैज्ञानिकों की अथक मेहनत का नतीजा है कि जिन कारणों से एंटिबायोटिक्स बेअसर हो रही थी, उसकी दवा बना दी गई है। यानी, Superbug के कारण एंटीबायोटिक बेअसर हो रही है। अब उसका भी इलाज उपलब्ध होगा। मेडिकल जर्नल लैंसेट के मुताबिक, एंटीबायोटिक प्रतिरोधी ‘सुपरबग्स’ के कारण साल 2021 में दुनियाभर में 11 लाख 40 हजार लोगों की मौत हुई थी। साल 2019 में ही इस तरह के एंटीबायोटिक प्रतिरोधी संक्रमण के कारण 3 लाख मौतें हुई थीं। हर साल लगभग 60 हजार…
उत्तराखंड सरकार लीसा का सारा काम निजी क्षेत्र को देने की तैयारी कर रही है। इस बाबत शीर्ष स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। राज्य में हर साल एक लाख क्विंटल से अधिक लीसा एकत्रित किया जाता है। लीसा एकत्रित करने का कार्य ठेका देकर कराया जाता है। लेकिन, इसके बाद का सारा कार्य जैसे- लीसा विदोहन, भंडारण और बिक्री का काम वन विभाग करता है। अब ये सारे काम भी निजी हाथों में देने की तैयारी है। वन विभाग का मानना है कि इससे आय बढ़ेगी, क्यों कि यह काम निजी हाथों में जाने से अधिक मात्रा…
देश में खाद्य पदार्थों का वैज्ञानिक मानक तय करने वाली संस्था उच्चतम खाद्य नियामक फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बोतल बंद पानी को उच्च जोखिम श्रेणी में डालने का फैसला किया है। इसके लिए वह अपनी निरीक्षण नीति में संशोधन किया है। 29 नवंबर 2024 को इस आशय का आदेश जारी किया है। अब बोतलबंद यानी पैक्ड वाटर की सप्लाई करने वाली कंपनियों पर सख्त नियामक नियंत्रण और सालाना निरीक्षण अनिवार्य किए गए हैं। इसके मुताबिक, कंपनियों की साल में एक बार जांच होगी। पानी की क्वालिटी चेक के लिए यह काम किया जाएगा। एफएसएसएआई के…
विज्ञान को सही ढंग से परिभाषित करने की आवश्यकता है। विज्ञान केवल आराम प्रदान करने का साधन नहीं है, बल्कि यह आवश्यकता की जननी है। विज्ञान का उद्देश्य प्रकृति को समझना, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देना और स्थायी विकास के रास्ते तलाशना है। आज विज्ञान और प्रकृति के बीच स्वाभाविक तालमेल को अनदेखा करने के कारण विश्व जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और संसाधनों की कमी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। यह बातें पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहीं। मौका था द दून स्कूल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय छात्र विज्ञान सम्मेलन। इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न कोनों…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट पॉलीहाउस योजना की अफसरों ने हवा निकाल दी है। ग्रामीण लोगों की आजीविका बढ़ाने में यह योजना बेहद कारगर मानी जा रही थी। धामी सरकार ने इसका जमकर प्रचार भी किया था। मगर, सिस्टम की सुस्ती का आलम यह है कि अब तक जमीन पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है। अफसर कह रहे हैं कि एक महीने में काम शुरू हो जाएगा। मगर, यहां सवाल यह है कि सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में भी लेटलतीफी का हाल यह है तो बाकी की योजनाओं की दशा क्या होगी? यही हाल…
Rafting डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बना चुके ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से राफ्टिंग बेस स्टेशन बनाया जाएगा। इस योजना में केंद्र सरकार मदद कर रही है। केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत देश के 23 राज्यों के 40 पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 3295 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें योगनगरी ऋषिकेश को भी लाभ मिला है। यहां सौ करोड़ की लागत से आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम…
Uttarakhand : शासन की ओर से दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद सरकारी बैंक कर्ज देने के मामले में कंजूसी बरत रहे हैं। जबकि, शासन ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि सरकार योजनाओं के तहत लोगों को कर्ज दिया जाए। कर्ज देने में निजी बैंक सरकारी बैंकों से आगे निकल गए हैं। नतीजा यह है कि कई जिलों में राष्ट्रीयकृत बैंकों का ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशो) प्राइवेट बैंक से काफी पीछे है। यह खुलासा मंगलवार को राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में हुआ है। बताया जा रहा है कि सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने सीडी रेशो कम होने…






















