यूसीसी का संशोधित अध्यादेश लागू हो गया है। इस संहिता के लागू हुए 27 जनवरी को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। इसके पहले सरकार द्वारा लाए गए संशोधन अध्यादेश को राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी। सरकार का उद्देश्य यूसीसी को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारू रूप से लागू करना है। इसके लिए संहिता के प्रक्रियात्मक, प्रशासनिक और दंडात्मक प्रावधानों में कई सुधार किए गए हैं। ये बदलाव नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के संकल्प को मजबूत करने के साथ ही विवाह, तलाक, लिव-इन संबंध और उत्तराधिकार जैसी निजी जीवन से जुड़ी प्रक्रियाओं को और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Author: teerandaj
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में सोमवार को उस समय प्रशासनिक भूकंप आ गया जब बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर सीधे सत्ता के शिखर को चुनौती दे डाली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां पूरा अमला ध्वजारोहण की रस्म अदायगी में व्यस्त था वहीं 2019 बैच के इस पीसीएस अधिकारी ने सात पन्नों का वह विस्फोटक इस्तीफा शासन को भेजा, जिसने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की नींद उड़ा दी है। यह महज एक त्यागपत्र नहीं बल्कि वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ एक राजपत्रित अधिकारी का खुला विद्रोह है। अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पत्र में लिखा…
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन देहरादून में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में कहा कि श्रीअन्न यानी मिलेट्स को लेकर देश और दुनिया में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किए जाने के तीन साल बाद भी मिलेट्स के प्रति लोगों का लगाव और समर्पण बेहद उत्साहित करने वाला है। यह केवल एक खाद्य प्रवृत्ति नहीं, बल्कि पोषण, कृषि और आजीविका से जुड़ा व्यापक जन-आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीअन्न से किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल…
Uttarakhand राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने की दहलीज पर खड़ा है, लेकिन लोकतंत्र की सबसे बुनियादी इकाई ग्राम पंचायतें आज भी उपेक्षा और संसाधनों के अभाव से जूझ रही हैं। प्रदेश के विकास के दावों के बीच एक कड़वी हकीकत यह है कि राज्य की 803 ग्राम पंचायतों के पास आज भी अपना पंचायत घर नहीं है। इसी कमी को दूर करने के लिए अब सरकार ने पंचायत घरों के निर्माण के लिए दी जाने वाली धनराशि को दोगुना करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने बजट बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया…
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे लगभग तैयार है और इसके शुरू होने की घोषणा से पहले ही जमीनी हकीकत ने सिस्टम की पोल खोल दी है। वीकेंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किए गए ट्रायल के दौरान आशारोड़ी क्षेत्र में जाम लग गया। जिससे साफ हो गया कि एक्सप्रेस वे भले ही तैयार हो लेकिन उसे संभालने की तैयारी अधूरी है। ट्रायल के दौरान जैसे ही एक्सप्रेस वे से वाहनों को देहरादून शहर की ओर उतारा गया आशारोड़ी पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया। यही नहीं, विकासनगर, मसूरी और ऋषिकेश जाने वाले मार्गों के लिए कोई ठोस ट्रैफिक प्लान अब तक जमीन पर…
Uttarakhand में लगातार हो रही वर्षा, बर्फबारी एवं घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुचारू की जाएं तथा समस्त विभाग 24×7 अलर्ट मोड में कार्य करें। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौसम से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और नियमित रूप से अधिकारियों से फीडबैक ले रहे…
होमगार्ड्स वर्दी खरीद में अनियमितता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़े गंभीर अनियमितताओं के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से संबंधित है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई तथा…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तर रेलवे के डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव के साथ मुख्य सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उत्तर रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं और प्रकरणों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश–डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के तहत राजाजी नेशनल पार्क और वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि का संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। देहरादून–मोहण्ड–सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन परियोजना के संबंध में फाइलन सर्व कराते हुए अद्यतन स्थिति शीघ्र साझा करने को कहा गया। इसके अलावा, हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण मास्टर प्लान…
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब प्रत्येक राज्य समान रूप से विकसित होगा। इसके लिए उत्तराखंड को अपने संसाधनों, क्षमताओं और विशिष्टताओं के अनुरूप स्पष्ट और दीर्घकालिक विकास दिशा तय करनी होगी। मुख्यमंत्री सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर एवं डायलॉग ऑन विजन 2047 के प्रथम सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री…
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से जुड़ा अपना सक्रिय करियर पूरा कर लिया है। नासा से रिटायरमेंट के बाद सुनीता विलियम्स ने कहा कि अंतरिक्ष में बिताए गए लंबे समय ने उनके जीवन को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने भारत से अपने गहरे जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि भारत आना उन्हें हमेशा घर लौटने जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से ज्यादा उन्हें जंगल के भालुओं से डर लगता है। सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की उन गिनी-चुनी अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं…
उत्तराखंड में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। राज्य में अब तक 17 लाख से अधिक मरीजों को इस योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज की सुविधा मिल चुकी है जबकि सरकार द्वारा इलाज पर 3400 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। यह योजना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ा रही है बल्कि इलाज के कारण परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी काफी हद तक कम कर रही है। राज्य सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अनुरूप अटल आयुष्मान…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कल्याण पत्रिका किसी वैचारिक आंदोलन की उपज नहीं बल्कि भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म की रक्षा न तो नारेबाजी से होती है और न ही टकराव से बल्कि शास्त्र तर्क और ज्ञान के आधार पर होती है और कल्याण ने यही कार्य शताब्दी भर किया है। ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब देश वैचारिक भ्रम, सांस्कृतिक विघटन और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किए जाने के…
Uttarakhand सरकार की ओर से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान प्रदेश में सुशासन, त्वरित सेवा-प्रदान और जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। सरकार और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने वाला यह कार्यक्रम शासन को वास्तविक अर्थों में जन-केंद्रित बना रहा है। 20 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी 13 जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 408 जनसेवा शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। केवल सोमवार को ही 13 नए शिविरों का आयोजन कर सरकार ने अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। इन शिविरों में अब तक 330461 नागरिकों ने सहभागिता…
उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) न केवल सामाजिक सुधार का माध्यम बनी है, बल्कि तकनीकी उत्कृष्टता का भी एक सफल मॉडल बनकर उभरी है। यूसीसी के तहत प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं अब अंग्रेजी सहित भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही नागरिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से यूसीसी की पूरी प्रक्रिया समझकर स्वयं पंजीकरण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी लागू करने से पूर्व ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पंजीकरण प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी और आम नागरिक के अनुकूल…
अतुल्य उत्तराखंड के लिए विकास जोशी Rupees Downfall : पिछले एक दशक से रुपये में गिरावट का एक ऐसा दौर चल रहा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। साल 2014 में जहां रुपया डॉलर के मुकाबले लगभग 60 के स्तर पर था, आज वह 90 के आंकड़े को पार कर चुका है। डॉलर के मुकाबले रुपये की ये कमजोरी 3 दिसंबर, 2025 को रिकॉर्ड निचले स्तर 90.19 पर पहुंची। यह गिरावट 2022 की बाद की ना सिर्फ सबसे बड़ी गिरावट थी बल्कि 2025 में प्रमुख एशियाई मुद्राओं में सबसे खराब प्रदर्शन भी था। रुपये में आई ये गिरावट…





















