Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, January 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»उत्तराखंड 360»गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया ‘चलो गैरसैंण’ का आह्वान, कहा-स्वाभिमान बचाओ
    उत्तराखंड 360

    गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने किया ‘चलो गैरसैंण’ का आह्वान, कहा-स्वाभिमान बचाओ

    नरेंद्र सिंह नेगी ने एक वीडियो जारी कर लोगों से गैरसैंण के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने और अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की आपत्तिजनक टिप्पणी पर लगातार बढ़ता जा रहा है विरोध।
    teerandajBy teerandajMarch 4, 2025Updated:March 5, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    21 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की पहाड़ियों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब उत्तराखंड के लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने भी इस टिप्पणी के विरोध में छह मार्च को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के रामलीला मैदान में बुलाई गई स्वाभिमान रैली का समर्थन किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर लोगों से इस रैली में शामिल होने और अपने स्वाभिमान को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आक्रोशित पहाड़ी समाज स्वाभिमान रैली में प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफे की मांग करेगा।

    पृथक राज्य आंदोलन की लड़ाई के दौरान कई जनगीतों के साथ-साथ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीत-उठा जागा उत्तराखंड्यू-सौं उठाणो बगत ऐगे, उत्तराखंड कू मान-सम्मान बचाणो बगत ऐगे… ने लोगों को अलग राज्य की लड़ाई के लिए प्रेरित करने का काम किया था । नेगी जी का ये जनगीत आज भी पहाड़ के सरोकारों के लिए आंदोलित करता है।

    #नरेंद्र_सिंह_नेगी का ये आह्वान बहुत बड़ी बात है…। क्या आपने सुना? क्या ये मुद्दा पहाड़ के लोगों को घरों से निकाल पाएगा। #पहाड़_की_दहाड़ pic.twitter.com/6wMoX47ReR

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) March 4, 2025

    बतादें कि प्रेमचंद्र अग्रवाल की टिप्पणी भाजपा के गले की फांस बनती जा रही है। उत्तराखंड ही नहीं दिल्ली और मुंबई में भी उनकी टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। कुछ दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नेताओं से अनर्गल बयानबाजी से बचने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने एकता का आह्वान किया करते हुए कहा था कि राज्य में रहने वाला हर व्यक्ति उत्तराखंडी है। सभी को राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। फिर भी, यह मुद्दा गरमाया हुआ है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा कई सामाजिक संगठन अग्रवाल का इस्तीफा मांग रहे हैं।

    क्या है मामला

    #बद्रीनाथ विधायक #लखपत_बुटोला बोले, पहाड़ पीड़ित है, पहाड़ पर जवाब दें…। हम सदन में इसलिए नहीं आए कि लोग हमें गाली दें…। #Uttarakhand #pahadkidahad #पहाड़_की_दहाड़ pic.twitter.com/QcUmpH72dK

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) February 25, 2025

    कुछ दिन पहले विपक्ष के साथ हुई नोकझोंक के बीच अपनी बात रखते हुए प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पहाड़ के लोगों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। कांग्रेस के बद्रीनाथ से विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कैबिनेट मंत्री के बयान का विरोध किया और सदन से बाहर आ गए। इसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

    क्या इस वीडियो में पहाड़ के लोगों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है? सुनकर प्रतिक्रिया दें। pic.twitter.com/LPgfc5cjLG

    — Arjun Rawat (@teerandajarjun) February 21, 2025

    विरोध बढ़ता देख कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को पार्टी ने संयम बरतने की नसीहत दी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है, किसी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। सफाई में प्रेमचंद्र ने अपने बयान को गलत तरीके से प्रचारित किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान में किसी भी समुदाय या क्षेत्र विशेष को अपमानित करने का कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने कहा कि गाली वाला शब्द उनके वक्तव्य से पहले का था और इसे गलत तरीके से जोड़ा गया। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे यह विवाद खड़ा हुआ।

    यह भी पढ़ें : क्रिकेट नहीं, पट्टकन्दुक कहिए…संस्कृति में लीजिए चत्वार:-षट् का मजा

    प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है और भाजपा के किसी भी मंत्री या नेता को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे प्रदेश की शांति भंग हो। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन उन्हें शब्दों के चयन में सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।

    उत्तराखंड 360 उत्तराखंड की खबरें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर

    January 11, 2026 कवर स्टोरी By teerandaj3 Mins Read2
    Read More

    जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति

    January 10, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj2 Mins Read2
    Read More

    अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच

    January 9, 2026 उत्तराखंड 360 By teerandaj4 Mins Read3K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.