Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • जब युवा मजदूर को ठेकेदार ने नहीं दी छुट्टी तो जंगल में दहाड़ उठा AI वाला शेर
    • जैव विविधता में Uttarakhand की धाक…नैनीताल में मिली फलमक्खी की दुर्लभ प्रजाति
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच
    • हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 : आस्था पथ होगा आकर्षण का केंद्र
    • मानव वन्यजीव संघर्ष : संवेदनशील इलाकों की होगी मैपिंग
    • काटना ही नहीं… पीछा करना भी गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हादसों की वजह बन रहे कुत्ते
    • अंकिता भंडारी हत्याकांड की हो सकती है सीबीआई जांच
    • डिजिटल पुलिसिंग में Uttarakhand का दबदबा…ICJS 2.0 रैंकिंग में देश भर में प्रथम स्थान
    • शराब के साथ तंबाकू…Mouth Cancer के लिए 62 फीसदी जिम्मेदार
    • Uttarakhand : हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य-नागरिक समाज के समन्वय पर जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, January 11
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»स्पेशल»उत्तराखंड में Old Age Pension … अब नहीं है कोई टेंशन
    स्पेशल

    उत्तराखंड में Old Age Pension … अब नहीं है कोई टेंशन

    उत्तराखंड में इस समय 60 साल से अधिक उम्र के 5.50 लाख से ज्यादा लोग वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। 1500 रुपये की धनराशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में पहुंच रही है। हर महीने 82.77 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर पात्र लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
    teerandajBy teerandajSeptember 30, 2024Updated:October 1, 2024No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    वृद्धावस्था…उम्र का एक ऐसा पड़ाव… जहां हर किसी को एक सहारे की जरूरत होती है। एक ऐसा सहारा…जो सम्मानजनक तरीके से वित्तीय मदद देकर उम्रदराज लोगों को बेफिक्री के साथ जीने का भरोसा दे। तमाम नेगेटिव खबरों के बीच कुछ ऐसी कोशिशें होती हैं, जो उम्मीद बंधाती हैं, बेहतर समाज की, एक ऐसे समाज की जो ससम्मान जीने का अवसर दे। उत्तराखंड में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड सरकार का समाज कल्याण विभाग, आर्थिक रूप से कमजोर उम्रदराज लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को देखते हुए उन्हें हर महीने नियमित रूप से वृद्धावस्था पेंशन उपलब्ध करा रहा है।

    राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड में 01 अप्रैल 2023 से पेंशन के लिए नए आवेदनों की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। पहले पेंशन की राशि तीन महीने के अंतराल पर लाभार्थियों के खाते में जाती थी। अब यह हर महीने के पहले सप्ताह में लाभार्थियों को मिल रही है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू होने के बाद से पूरे राज्य में 31 अगस्त तक 83 हजार 635 नए आवेदकों ने Old Age Pension के लिए आवेदन किया है। इसमें से पात्रता रखने वाले 81 हजार 125 लोगों की पेंशन शुरू हो गई है।

    • वृद्धावस्था पेंशन
      5.50 लाख से ज्यादा लाभार्थी
      1500 रुपये प्रतिमाह
      82.77 करोड़ रुपये प्रतिमाह
      अप्रैल 2023 से ऑनलाइन आवेदन
      83,635 नए आवेदन
      अप्रैल 2023 के बाद 81,125 नई पेंशन
      (आंकड़े 31 अगस्त, 2024 तक) स्रोत – सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल

    उत्तराखंड में अब पति-पत्नी दोनों ही सार्वभौम पेंशन के हकदार हैं, यानी पात्र पति-पत्नी 3000 रुपये की मासिक पेंशन का लाभ ले रहे हैं। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे लोग जिनकी पारिवारिक आय 48 हजार रुपये प्रति वर्ष से कम है, मासिक तौर पर वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए, आपको आयु, पहचान और निवास का प्रमाण और आय प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज़ प्रदान करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया सरल है और इसके लिए जन सेवा केंद्र यानी सीएचसी से www.ssp.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अपणि सरकार पोर्टल www.eservices.uk.gov.in से भी पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में किसी तरह की आपत्ति आने पर समाज कल्याण विभाग के स्थानीय कार्यालय पर संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Ankita Dhyani … पहाड़ का मान, ऊंची उड़ान, नज़र 2028 ओलंपिक पर

     

    जिलेवार देखें तो अल्मोड़ा में 50,502, बागेश्वर में 18,207, चमोली में 16,983, चंपावत में 17,183, देहरादून में 68,760, हरिद्वार में 1,03,025, नैनीताल में 40,543, पौड़ी गढ़वाल में 30,027, पिथौरागढ़ में 27,175, रुद्रप्रयाग में 14,664, टिहरी गढ़वाल में 49,950, ऊधम सिंह नगर में 91,554, उत्तरकाशी में 21,890 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है।
    समाज कल्याण विभाग की ओर से राज्य के किसानों, दिव्यांगों, विधवा महिलाओं को भी हर महीने पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है। किसान पेंशन में 1200 रुपये की राशि प्रति माह मिलती है। राज्य में 27 हजार 130 लोग इस पेंशन योजना के लाभार्थी हैं। 18 साल से अधिक आयु के दिव्यांगों को भी 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।
    राज्य में 83 हजार 311 दिव्यांगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। 18 साल कम आयु के दिव्यांग बच्चों को भरत-पोषण अनुदान के तहत 700 रुपये प्रतिमाह उपलब्ध कराए जाते हैं। 6 हजार 586 बच्चों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इसी तरह विधवा महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की पेंशन उपलब्ध कराई जाती है। राज्य में 2 लाख 17 हजार 160 महिलाएं इस योजना की लाभार्थी हैं।

    इसके अलावा कृषि कार्य करते हुए शारीरिक हानि होने पर 1200 रुपये तीलू रौतेली पेंशन, 1200 रुपये बौना पेंशन और 1200 रुपये परित्यक्ता पेंशन के रूप में भी हर माह वितरित किए जा रहे हैं। इन सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाएं न सिर्फ वित्तीय सहायता प्रदान करती है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के सामाजिक समावेश और सम्मान को बढ़ाती हैं।

     

     

    Old Age Pension उत्तराखंड की खबरें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सीएम सौर स्वरोजगार योजना का बढ़ेगा दायरा, सोलर प्लांट के साथ बैटरी स्टोरेज को भी मिलेगी सब्सिडी

    December 29, 2025 स्पेशल By teerandaj3 Mins Read3K
    Read More

    उम्मीदों पर कितनी खरी नई श्रम संहिता ! जानिए सबकुछ

    December 14, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj14 Mins Read6K
    Read More

    40 नौकरियां… जो खा जाएगा AI

    December 12, 2025 कवर स्टोरी By teerandaj7 Mins Read3K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.