Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • 677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, 2.5 लाख महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी
    • Uttarakhand राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का उद्घाटन
    • केंद्र से 500 करोड़ की सहायता, हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
    • देहरादून में अजेय की विशेष स्क्रीनिंग, संघर्ष और नेतृत्व की गाथा से गूंजा सभागार
    • AI IMPACT SUMMIT : पीएम मोदी ने वैश्विक निवेश का दिया न्योता, अंबानी ने कहा-जिओ की तरह AI को भी करेंगे सस्ता
    • UGC : लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सजा पाई
    • तीर्थयात्रियों को देना होगा पंजीकरण शुल्क, चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज
    • यूपीसीएल कर्मियों को 1.20 करोड़ का दुर्घटना बीमा
    • बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड पर हाईकोर्ट की मुहर, याचिका खारिज
    • INDIA AI IMPACT SUMMIT : एआई से न सिर्फ भारत, बल्कि विश्व के लिए समाधान तैयार करेगा देश : पीएम मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Thursday, February 26
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»लाल किले के प्राचीर से PM Modi ने पाकिस्तान को खूब सुनाया, ट्रंप पर भी साधा निशाना
    दुनिया भर की

    लाल किले के प्राचीर से PM Modi ने पाकिस्तान को खूब सुनाया, ट्रंप पर भी साधा निशाना

    पीएम मोदी ने कहा-हमारे सुरक्षा बलों ने कई दशकों से न देखी गई एक मिसाल कायम की। उन्होंने दुश्मन के इलाके में सैकड़ों किलोमीटर अंदर तक घुसकर हमला किया और आतंकवादी ठिकानों को धूल में मिला दिया। ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के हितों से नहीं किया जाएगा समझौता।
    teerandajBy teerandajAugust 15, 2025Updated:August 18, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से 79वां स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण में PM Modi ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाते हुए खुद को दुनिया का स्वयंभु बॉस बताने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, पाकिस्तान को सिंदूर का जख्म अब भी रह-रहकर सालता है। पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं, नई-नई जानकारियां आ रही हैं। आगे भी अगर दुश्मनों ने ये कोशिश जारी रखी, तो हमारी सेना तय करेगी, सेना की शर्तों पर, सेना द्वारा निर्धारित समय पर, सेना द्वारा तय लक्ष्य को अब हम अमल में लाकर रहेंगे। अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने अपने सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी, उन्हें रणनीति बनाने, लक्ष्य निर्धारित करने और समय तय करने की अनुमति दी। हमारे सुरक्षा बलों ने कई दशकों से न देखी गई एक मिसाल कायम की। उन्होंने दुश्मन के इलाके में सैकड़ों किलोमीटर अंदर तक घुसकर हमला किया और आतंकवादी ठिकानों को धूल में मिला दिया।

    न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग…अब नहीं

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। अब आतंक और आतंकी को पालने पोसने वालों को अब हम अलग – अलग नहीं मानेंगे। अब भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है। न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे अरसे से चला आया है। अब वो ब्लैकमेल नहीं सहा जाएगा। आगे भी दुश्मनों ने कोशिश जारी रखी हमारी सेना तय करेगी। सेना की शर्तों पर समय निर्धारित करे.. जो लक्ष्य तय करे। अब हम अमल में लाकर रहेंगे। मुहतोड़ जवाब देंगे.. भारत ने तय कर लिया है खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा।

    सिंधु नदी समझौता हमें मंजूर नहीं

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुआ सिंधु नदी का समझौता अन्यायपूर्ण है…यह एकतरफा है। भारत से निकलता पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है और मेरे देश का किसान, मेरे देश की धरती पानी के बिना प्यासी है। ये ऐसा समझौता था जिसने पिछले सात दशक से किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। अब हिंदुस्तान के हक का जो पानी है.. इस अधिकार हिंदुस्तान का है.. हिंदुस्तान के किसानों का है.. किसान हित में राष्ट्र हित में ये समझौता हमें मंजूर नहीं है।

     

    आज मुझे लाल किले की प्राचीर से #OperationSindoor के वीर जाबांजो को सैल्यूट करने का अवसर मिला है। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।

    22 अप्रैल 2025 को हुए हमले के बाद, हमने #भारतीय_सेना को रणनीति, उद्देश्य और समय तय करने की पूरी छूट दी। हमारी सेना ने… pic.twitter.com/b6sZt3lvvo

    — पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) August 15, 2025

    अमेरिका को दिखाया आईना..

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को आईना दिखाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम आत्मनिर्भर न हो पाते तो क्या ऑपरेशन सिंदूर इतनी त्वरित गति से कर पाते। कौन सप्लाई देगा, कौन नहीं नहीं देगा, इसकी चिंता बनी रहती। मेड इन इंडिया की कमान सेना के हाथ में थी। इसलिए यह सब संभव हो पाया। डिफेंस में आत्मनिर्भरता का मिशन लेकर चले हैं। इसके साथ ही यह हथियारों के क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर होते जाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत में बने कई ड्रोन और हथियारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत हथियारों के लिए बहुत हद तक दूसरे देशों पर निर्भर था। हाल के सालों में भारत ने युद्ध की नई तकनीकों के विकास की दिशा में कई तरह के कदम उठाएं हैं। आने वाले सालों में हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम होने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने लाल किले के प्राचीर से एक तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत भी दी।

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वे किसानों और मछुआरों के हितों की रक्षा करेंगे। वे किसी भी गलत नीति से उन्हें बचाने के लिए दीवार बनकर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, किसान, पशुपालक और मछुआरे हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं। कोई भी नीति जो उनके हितों को खतरे में डालती है, मोदी उसके खिलाफ दीवार बनकर खड़ा है। भारत अपने किसानों के हितों की रक्षा करने के मामले में कभी समझौता नहीं करेगा।

    अमेरिका से चल रही अनबन

    ये बातें तब सामने आईं हैं, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर कुछ अनबन चल रही है। दरअसल, अमेरिका से आने वाले कुछ कृषि और डेयरी उत्पादों को लेकर दोनों देशों में सहमति नहीं बन पाई। इस वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार की बातचीत टूट गई। भारत और अमेरिका के बीच इस मुद्दे पर मतभेद हैं। सरकार का कहना है कि वह किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखेगी, भले ही उसे किसी देश से व्यापार में नुकसान हो।

    डॉलर पर भी साधा निशाना

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अमेरिकी डॉलर को लेकर भी ट्रंप निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के लिए आत्मसम्मान की सबसे बड़ी कसौटी आज भी उसकी आत्मनिर्भरता है। आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत का आधार भी है। जो दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहता है उसकी आजादी पर उतना ही बड़ा प्रश्नचिह्न लग जाता है।

    PM Modi Pm Modi Independence Day Speech
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    सियासत भारी है… पेंगुइन बोला-अब तक प्रकाशित नहीं हुई जनरल नरवणे की फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी

    February 10, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read733
    Read More

    बजट 2026-27: उत्तराखंड को बड़ी सौगात…ट्रेकिंग-हाइकिंग हब के रूप में होगा विकास

    February 1, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read25
    Read More

    आर्थिक सर्वे : जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी महाशक्ति

    January 29, 2026 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read4K
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/12/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.