Close Menu
तीरंदाज़तीरंदाज़
    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest Dribbble Tumblr LinkedIn WhatsApp Reddit Telegram Snapchat RSS
    अराउंड उत्तराखंड
    • Uttarakhand : ग्रेजुएट लेवल भर्ती पेपर लीक मामले में एकल सदस्यीय आयोग ने सौंपी रिपोर्ट
    • बेजोड़ इकोनॉमी की राह पर Uttarakhand
    • किसान मेला : भारत की सभ्यता और संस्कृति कृषि के चारों ओर ही हुई विकसित : राज्यपाल
    • Uttarakhand : नगर निकायों की 18 सेवाएं होंगी डिजिटल, जानिए क्या होगा फायदा
    • Urban Drainage System के लिए सीएम धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांगी सहायता
    • NCRB Report-2023 : एक और अनचाहा तमगा, अवैध असलहा रखने के मामले में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन
    • NCRB REPORT-2023 : जो नहीं मिले, वो कहां गए ?
    • Uttarakhand : आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए देहरादून-हरिद्वार स्टेशन
    • Uttarakhand : वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की जाएगी
    • केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram LinkedIn
    Sunday, October 12
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    तीरंदाज़तीरंदाज़
    Home»दुनिया भर की»दुश्मनों की हर नापाक कोशिश नाकाम करेगा भारत का सुदर्शन चक्र
    दुनिया भर की

    दुश्मनों की हर नापाक कोशिश नाकाम करेगा भारत का सुदर्शन चक्र

    लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने की घोषणा। कहा-अस्पताल, रेलवे से लेकर आस्था के केंद्र तक सभी को दिया जाएगा सुरक्षा कवच।
    teerandajBy teerandajAugust 15, 2025Updated:August 15, 2025No Comments
    Share now Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    Share now
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn

    पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से रक्षा कवच सुदर्शन चक्र का एलान किया। यह दुश्मन की हर चाल को नाकाम तो करेगा ही साथ ही कई गुना तेजी से वार भी करेगा। खास बात यह है कि यह कवच देश में ही विकसित किया जाएगा। यानी मेक इन इंडिया होगा। अगले दस साल में देश को पूरी तरह कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करेगा। सुदर्शन चक्र दरअसल एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो देश के रक्षा कवच का काम करेगा। यह अहम सामरिक स्थलों ही नहीं, सिविल इलाकों के ऊपर भी रक्षा ढाल की तरह काम करेगा। अगले 10 सालों के भीतर ये स्वदेसी प्लेटफॉर्म तैयार होगा। पीएम मोदी ने कहा, ये न केवल सुरक्षा चक्र का काम करेगा बल्कि दुश्मन के हमले नाकाम कर पलटवार भी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 10 साल यानी 2035 तक देश के प्रमुख स्थलों, सामरिक और नागरिक क्षेत्रों और धार्मिक केंद्रों को टेक्नोलॉजी के नए प्लेटफॉर्म से सुरक्षा का कवच दिया जाएगा।

     

    अगले दशक में, 2035 तक, हम अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भगवान श्री कृष्ण के ज्ञान और पराक्रम से प्रेरित होकर, हमने सुदर्शन चक्र का मार्ग चुना है। इसी भावना के साथ, राष्ट्र शीघ्र ही सुदर्शन चक्र मिशन पर कार्य करेगा।

    -… pic.twitter.com/hxAParMcTt

    — पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) August 15, 2025

    भारत का आयरन डोम?
    आखिर क्या होगा यह सुदर्शन चक्र? क्या यह भारत का आयरन डोम होगा? या उससे आगे की चीज होगा? पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसका काफी हद तक इशारा दिया है। पीएम मोदी ने कहा भारत युद्ध के हर नए तौर-तरीके से निपटने में समृद्ध है। हमने ऑपरेशन सिंदूर में टेक्नॉलजी की महारत दिखा दी। पाकिस्तान में हमारे सैन्य ठिकाने, एयरबेस, हमारे आस्था के केंद्रों, नागरिकों पर मिसाइल और ड्रोन से अनगिनत मात्रा में वार किए गए। लेकिन उनके हर हमले को हमारे जांबाजों और टेक्नॉलजी ने तिनके की तरह बिखेर दिया। रत्ती भर नुकसान नहीं कर पाए। युद्ध के मैदान में टेक्नॉलजी का विस्तार हो रहा है। मैंने एक संकल्प लिया है। आपका आशीर्वाद चाहिए। आने वाले 10 साल में 2035 तक राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों, जिसमें सामरिक के साथ सिविलियन में शामिल हैं, उन्हें टेक्नॉलजी के नए प्लैटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा। यह सुरक्षा का कवच का लगातार विस्तार होता जाए। देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। किसी की भी टेक्नॉलजी हमारे पर वार करने आ जाए, हमारी टेक्नॉलजी उससे बेहतर सिद्ध हो। 2035 तक मैं राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार करना चाहता हूं। मजबूती देना चाहता हूं। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर उनकी राह को चुना है।

    जानिए सुदर्शन चक्र के बारे में …
    सुदर्शन चक्र, भगवान विष्णु का केवल एक अस्त्र नहीं, बल्कि इसे भगवान् विष्णु का अंश भी माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार त्रेता युग में सुदर्शन चक्र ने अयोध्या के राजकुमार शत्रुघ्न के रूप में जन्म लिया था तथा मूल रूप से अवतार महिष्मति नरेश विश्वसम्राट श्री कार्तवीर्य अर्जुन के रूप में लिया। इसके अलावा शस्त्र के रूप में यह धर्म, न्याय और चेतना की प्रतीक शक्ति है। इसकी गति इतनी तीव्र है कि यह समय से भी तेज मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुदर्शन चक्र की उत्पत्ति कैसे हुई? इसके रहस्य क्या हैं और क्यों यह आज भी ध्यान, साधना और सुरक्षा का प्रतीक बना हुआ है? पौराणिक कथा के अनुसार, जब संसार में अधर्म बढ़ा, तब भगवान विष्णु को एक ऐसा दिव्य अस्त्र चाहिए था जो अजेय हो। महर्षि विश्वकर्मा ने इसे बनाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। तब भगवान विष्णु ने भगवान शिव की आराधना की। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया, जिसे उन्होंने अपने तीसरे नेत्र की अग्नि से उत्पन्न किया था। इसे बाद में विश्वकर्मा द्वारा आकार दिया गया। शास्त्रों के अनुसार, सुदर्शन चक्र की गति इतनी तीव्र है कि यह पलक झपकते शत्रु का संहार कर देता है। यह 24 तीखे किनारों से युक्त होता है और घूमते हुए कभी रुकता नहीं। यह चक्र जिसे निशाना बनाता है, उसे काटकर लौट आता है।

    पीएम मोदी ने जो बताया है उससे माना जा रहा है कि यह भारत का आयरन डोम होगा। दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से लेकर पंजाब-राजस्थान-गुजरात तक सीमावर्ती इलाकों में ये डिफेंस सिस्टम काम करेगा। ऑपरेशन सिंदूर में एस 400 ने पाकिस्तान के हर वार को नाकाम किया था। भारत का लक्ष्य अब इससे आगे की देसी तकनीक पर काम करने का है। देश के महत्वपूर्ण सैन्य संस्थान, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन से लेकर पुल-सुरंग तक ये अहम डिफेंस नेटवर्क तैयार होगा। इस सुरक्षा कवच लगातार विस्तार किया जाएगा ताकि देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। ये नया सुरक्षा कवच ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

     

    PM Modi Pm Modi Independence Day Speech
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Pinterest Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram Follow on LinkedIn
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest Telegram LinkedIn
    teerandaj
    • Website

    Related Posts

    केमिस्ट को न बनाएं डॉक्टर, खुद से कफ सिरप लेने से पहले दस बार सोचें

    October 7, 2025 दुनिया भर की By teerandaj5 Mins Read3K
    Read More

    आई लव मोहम्मद…प्यार के ये बोल नफरत में कैसे बदले!

    October 2, 2025 दुनिया भर की By teerandaj7 Mins Read7
    Read More

    Research : खेल के मैदान से दूर रहने वाले बच्चे जिंदगी की मुश्किलों से जल्द मान लेते हैं हार

    September 30, 2025 दुनिया भर की By teerandaj4 Mins Read1
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.teerandaj.com/wp-content/uploads/2025/08/Vertical_V1_MDDA-Housing.mp4
    अतुल्य उत्तराखंड


    सभी पत्रिका पढ़ें »

    Top Posts

    Uttarakhand : आपदा में भी मुस्कुराई जिंदगी, पहाड़ों को लांघकर पहुंची मेडिकल टीम, घर में कराई डिलीवरी

    August 31, 202531K

    CM Dhami ने दून अस्पताल में निरीक्षण कर मरीजों से लिया फीडबैक, वेटिंग गैलरियों में पंखे लगाने, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

    September 13, 202531K

    ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर MDDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिला स्ट्रक्चर सील 

    August 30, 202531K

    Chardham Yatra-2025: चलो बुलावा आया है, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा बहाल

    September 6, 202524K
    हमारे बारे में

    पहाड़ों से पहाड़ों की बात। मीडिया के परिवर्तनकारी दौर में जमीनी हकीकत को उसके वास्तविक स्वरूप में सामने रखना एक चुनौती है। लेकिन तीरंदाज.कॉम इस प्रयास के साथ सामने आया है कि हम जमीनी कहानियों को सामने लाएंगे। पहाड़ों पर रहकर पहाड़ों की बात करेंगे. पहाड़ों की चुनौतियों, समस्याओं को जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड में सबकुछ गलत ही हो रहा है, हम ऐसा नहीं मानते, हम वो सब भी दिखाएंगे जो एकल, सामूहिक प्रयासों से बेहतर हो रहा है। यह प्रयास उत्तराखंड की सही तस्वीर सामने रखने का है।

    एक्सक्लूसिव

    Dhami Cabinet विस्तार का काउंटडाउन शुरू? पूर्व मंत्रियों को तत्काल मंत्री आवास खाली करने को कहा गया, देखें पत्र

    August 27, 2025

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 2025

    EXCLUSIVE: Munsiyari के जिस रेडियो प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, उसमें हो रहा ‘खेल’ !

    November 14, 2024
    एडीटर स्पेशल

    Uttarakhand : ये गुलाब कहां का है ?

    February 5, 202512K

    India Space Missions … अंतरिक्ष में भारत का बसेरा!

    September 14, 202511K

    Dehradun Basmati Rice: कंकरीट के जंगल में खो गया वजूद!

    July 15, 202511K
    तीरंदाज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Pinterest LinkedIn WhatsApp Telegram
    • होम
    • स्पेशल
    • PURE पॉलिटिक्स
    • बातों-बातों में
    • दुनिया भर की
    • ओपिनियन
    • तीरंदाज LIVE
    • About Us
    • Atuly Uttaraakhand Emagazine
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2025 Teerandaj All rights reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.